धारूहेंडा -- कस्बा के सामुदायिक भवन में रविवार को मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया l जिसकी अध्यक्षता रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने की l उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे, रेवाड़ी में 1 महीने चलेगा बड़ा सेवा अभियान मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर रेवाड़ी में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा. मार्च 2027 तक कायाकल्प अभियान चलेगा, जिसमें विकास, स्वच्छता और सरकारी सेवाओं पर जोर होगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर सरकार राज्यव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान में छात्र, युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि और आम लोगों को अलग-अलग कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा. इसके साथ ही ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ मार्च 2027 तक चलेगा अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी. इसके तहत राज्य के घरों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से दीप जलाए जाएंगे. 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम होगा, जिसमें ‘विकसित भारत संकल्प’ विषय पर प्रतियोगिताएं होंगी.l कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष मास्टर हुक्म चंद यादव, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव इन्दरपाल मुकदम, खेम चंद सैनी,अजित कोसलिया, राहुल सेन, अतर सिंह पांचाल, नपा उप प्रधान अमन राव, अधिवक्ता नरवीर खोला, मल खान सरपंच,डीके शर्मा पार्षद, अशोक कोसलिया, राहुल जोशी, राजकुमार सैनी, संदीप बोहरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे l