Friday, September 04, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोकसेवा संकल्प अभियान के लिए नोडल अधिकारी किए गए नियुक्तमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी वर्गों व समाज का हो रहा है विकास : कृष्ण कुमार बेदीविश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए - नायब सिंह सैनीश्री कृष्ण की शिक्षा पर चलकर युवा दुनिया के हर क्षेत्र में हरियाणा और भारत का नाम करें रोशन - नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की दी शुभकामनाएँ हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’सड़कों पर बेसहारा गौवंश नजर नहीं आना चाहिए, विशेष अभियान चलाकर की जाए प्रत्येक पशु की टैगिंग : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana

सेवा संकल्प अभियान के लिए नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त

September 04, 2026 09:37 PM

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य और जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इस बात की जानकारी हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा द्वारा दी गई।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य स्तर पर अभियान के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए निदेशालय के राज्य एनसीसी/एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार राज्य नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ. दिनेश कुमार राज्यभर में अभियान से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी और उच्च अधिकारियों के साथ समन्वय का कार्य संभालेंगे।

इसके साथ ही, प्रदेश के सभी जिलों में इस अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती से लागू करने के लिए जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने संबंधित जिलों के लिए जिला नोडल अधिकारी  नियुक्त किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में समाज सेवा, समर्पण और नैतिक मूल्यों की भावना को मजबूत करना है। उच्चतर शिक्षा विभाग के माध्यम से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि वे जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे सकें।

उन्होंने सभी नवनियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तत्परता से कार्य करें और अभियान के तहत आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों का पारदर्शी व प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। सरकार का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का संदेश पहुंचाना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी वर्गों व समाज का हो रहा है विकास : कृष्ण कुमार बेदी विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए - नायब सिंह सैनी श्री कृष्ण की शिक्षा पर चलकर युवा दुनिया के हर क्षेत्र में हरियाणा और भारत का नाम करें रोशन - नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की दी शुभकामनाएँ हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ सड़कों पर बेसहारा गौवंश नजर नहीं आना चाहिए, विशेष अभियान चलाकर की जाए प्रत्येक पशु की टैगिंग : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की आवश्यकता नहीं सभी पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए- कृष्ण कुमार बेदी हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियां