Friday, September 04, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोकसेवा संकल्प अभियान के लिए नोडल अधिकारी किए गए नियुक्तमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी वर्गों व समाज का हो रहा है विकास : कृष्ण कुमार बेदीविश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए - नायब सिंह सैनीश्री कृष्ण की शिक्षा पर चलकर युवा दुनिया के हर क्षेत्र में हरियाणा और भारत का नाम करें रोशन - नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की दी शुभकामनाएँ हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’सड़कों पर बेसहारा गौवंश नजर नहीं आना चाहिए, विशेष अभियान चलाकर की जाए प्रत्येक पशु की टैगिंग : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी वर्गों व समाज का हो रहा है विकास : कृष्ण कुमार बेदी

September 04, 2026 09:36 PM

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। सरकार सभी समाजों, सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है और हर समाज की धर्मशालाओं के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। यह समाज हमेशा से ही देशभक्ति, वीरता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अग्रणी रहा है।

 

मंत्री शुक्रवार को कुरुक्षेत्र गुर्जर धर्मशाला प्रबंधक कमेटी द्वारा धर्मशाला परिसर में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री श्री  कृष्ण बेदी ने सभी प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और गुर्जर धर्मशाला को 15 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर ने की।

 

मंत्री ने कहा कि गुर्जर धर्मशाला जैसी संस्थाएं हमारी संस्कृति और विरासत को बचाए रखने और आने वाली पीढ़ी को संस्कार देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। ऐसी धर्मशालाएं केवल भवन नहीं, बल्कि हमारे समाज की एकता, संगठन और भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने जीवन और गीता के उपदेश के माध्यम से पूरी मानवता को कर्म, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। भगवान कृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि जब-जब इस धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं।

 

इस मौके पर गुर्जर धर्मशाला कमेटी के प्रधान ऋषिपाल कसाना, अशोक सिरसी, अशोक गुर्जर, जाट सभा प्रधान कृष्ण श्योकंद अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोक सेवा संकल्प अभियान के लिए नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए - नायब सिंह सैनी श्री कृष्ण की शिक्षा पर चलकर युवा दुनिया के हर क्षेत्र में हरियाणा और भारत का नाम करें रोशन - नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की दी शुभकामनाएँ हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ सड़कों पर बेसहारा गौवंश नजर नहीं आना चाहिए, विशेष अभियान चलाकर की जाए प्रत्येक पशु की टैगिंग : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की आवश्यकता नहीं सभी पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए- कृष्ण कुमार बेदी हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियां