Sunday, October 25, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त औऱ प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की • सेक्टर-22 में नैतिक की हत्या के मामले में गैंगस्टर लकी पटियाल के शूटरों का एनकाउंटर • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों को दिए निर्देश सभी जिलों में जहां जहा बिजली बाधित हुई हो वहां तुरंत बिजली सप्लाई हो शुरू • समानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में सरकार और कर्मचारी एकजुट: ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा में बिजली कर्मचरियों की हड़ताल खत्म,CM के साथ मीटिंग में सहमति; कर्मचारी नेता बोले- निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिला • पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री अनिल विज बिजली कर्मचारियों के नेताओं से बातचीत करने किए पहुंचे,थोड़ी देर में होगी बातचीत • हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की तरफ से आज बिजली कर्मचारियों के साथ पंचकूला में 3:00 बजे होने वाली बैठक का आधिकारिक पत्र • हरियाणा के हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आयें। सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए हम तैयार हैं, इसमें इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर कार्यवाही करना भी शामिल है:अनिल विज,ऊर्जा मंत्री
National

पीएम मोदी का सोने पर सबसे बड़ा संदेश- जरूरत नहीं है तो गोल्ड खरीदने की भी जरूरत नहीं

September 01, 2026 10:21 AM

पीएम नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करके लोगों को 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि लोग विदेश यात्रा करने से बचें और जरूरी ना हो तो सोना भी ना खरीदें। प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग निराशा के गर्त में हैं और वे झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, 'देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। 7.8 प्रतिशत विकास दर। देश खुशियों से भर गया है। मैं देशवासियों को बधाई देता हूं, उनके संकल्प शक्ति के लिए और उनके पुरुषार्थ के लिए। दुनिया युद्ध में डूबी है। चारों तरफ युद्ध की खबरें आ रही हैं। विश्व संकटों से घिरा है। सप्लाई चैन डिस्टर्ब है। 2020 के कोविड काल से अब तक कहीं स्थिरता नजर नहीं आ रही है। उसके बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।



विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा, 'दूसरी तरफ भारत के भीतर ही निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग झूठ से चारों ओर निराशा फैलाने मे लगे हैं। इन सभी चीजों को पारकर 7.8 प्रतिशत ग्रोथ को हासिल किया है। हमें इस गति को बनाए रखना है। हमें बढ़ना भी है। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है।'

सोना खरीदने पर क्या बोले पीएम

उन्होंने कहा, स्वदेशी का मंत्र, वोकल फॉर लोकल और विदेशों की यात्राएं नहीं करनी चाहिए। शादी विदेशों में करते हैं तो नहीं करना चाहिए। जरूरत ना हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए। हम जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे। जितना आत्मनिर्भरता पर बल देंगे। मुझे पक्का विश्वास है कि जब आजादी के 100 साल होंगे तो हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेंगे। इसलिए देशवासियों हम पुरुषार्थ में कोई कमी ना रखें। हमारी नीति सही है और नीयत साफ है। 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। आइए संकल्प करिए और संकल्प को सिद्ध करने के लिए देश को नई ऊंचाइयों पर ले चलिए। '

Have something to say? Post your comment
More National News
तत्काल न्यूज़ की बड़ी खबर,1 जनवरी से सिम नहीं तो नहीं चलेगा कोई भी कॉलिंग / मैसेजिंग ऐप असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत अंकित बालियान मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे दोनों शूटरों के घर की कुर्की हुई
पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों के लिए नए अवसर पैदा करना
गोवा विधानसभा चुनाव 2027: अरविंद केजरीवाल ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन किया मलेशिया के प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली से रवाना हुए अमित शाह बोले- मुझे विश्वास है कि 2029 तक, 21 NDA शासित राज्यों में UCC होगा किसान नेताओं के साथ कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे बैठक BRICS समिट के लिए कल भारत आएंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, PM मोदी से होगी मुलाकात नेपाल में फंसे 105 भारतीय सुरक्षित नागपुर लौटे, परिजनों ने किया स्टेशन पर स्वागत