Sunday, July 26, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपणयुवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसरकार का संकल्प स्पष्ट है, कोई गरीब पीछे नहीं रहेगा, कोई जरूरतमंद अवसर से वंचित नहीं रहेगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीयुवा पीढ़ी को संत कबीर की शिक्षाओं से जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर मनाई जा रही संत कबीर जयंती - राज्यपालपंजाब सरकार युवाओं के साथ कर रही है धोखा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीयुवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुनरमंद लोगों के कौशल को किया सांझा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीकेंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कर रही हैं कार्य : गौरव गौतमअंत्योदय का संकल्प, अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना: मनोहर लाल
Haryana

मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

July 26, 2026 07:11 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में आयोजित नशे से जंग-यमुनानगर के संग कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेशवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर  मुख्यमंत्री  ने  पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का सर्वोच्च बलिदान सदैव हमें राष्ट्रसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा जनभागीदारी से ही हरियाणा को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है।

 

उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन यमुनानगर परिसर में विशेष पौधारोपण अभियान के तहत लगभग 1500 पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डीएवी स्कूल पुलिस लाईन के बच्चों ने इस पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कंवरपाल गुर्जर,पूर्व विधायक श्री बलवंत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश सपरा, जिला महामंत्री श्री नरेंद्र राणा, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त श्री नवीन आहूजासहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
युवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार का संकल्प स्पष्ट है, कोई गरीब पीछे नहीं रहेगा, कोई जरूरतमंद अवसर से वंचित नहीं रहेगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी युवा पीढ़ी को संत कबीर की शिक्षाओं से जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर मनाई जा रही संत कबीर जयंती - राज्यपाल युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुनरमंद लोगों के कौशल को किया सांझा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कर रही हैं कार्य : गौरव गौतम अंत्योदय का संकल्प, अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना: मनोहर लाल मन की बात' के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म कीः जेपी नड्डा रात 12.30 बजे मेदांता पहुंचे, जूस पिलाया
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक