Sunday, July 26, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपणयुवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसरकार का संकल्प स्पष्ट है, कोई गरीब पीछे नहीं रहेगा, कोई जरूरतमंद अवसर से वंचित नहीं रहेगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीयुवा पीढ़ी को संत कबीर की शिक्षाओं से जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर मनाई जा रही संत कबीर जयंती - राज्यपालपंजाब सरकार युवाओं के साथ कर रही है धोखा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीयुवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुनरमंद लोगों के कौशल को किया सांझा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीकेंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कर रही हैं कार्य : गौरव गौतमअंत्योदय का संकल्प, अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना: मनोहर लाल
Haryana

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

July 26, 2026 07:03 PM

केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136 वें संस्करण का श्रवण किया।

 

 इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रेरक संबोधन में कारगिल विजय के अमर वीरों के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान एवं राष्ट्र निष्ठा को नमन करते हुए देशवासियों को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने का प्रेरक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

 

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और सेवा को विकसित भारत की सशक्त आधारशिला बताते हुए प्रत्येक नागरिक से राष्ट्र निर्माण के अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री के विचार समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनसेवा और राष्ट्र हित के प्रति नागरिकों की भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ करने वाले हैं। इस अवसर पर विधायक श्री जगमोहन आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण लाठर, सांसद प्रतिनिधि कवींद्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।

 

*आम जनता की समस्याओं की सुनवाई, किया समाधान*

 केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की तथा आम जनता की समस्याओं का समाधान किया। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के विचार, सुझाव और जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता एवं आत्मीयता के साथ सुना तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसंवाद हमारी लोकतांत्रिक परंपरा की सबसे बड़ी शक्ति है। जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास ही हमें निरंतर जनसेवा, विकास और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण युवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार का संकल्प स्पष्ट है, कोई गरीब पीछे नहीं रहेगा, कोई जरूरतमंद अवसर से वंचित नहीं रहेगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी युवा पीढ़ी को संत कबीर की शिक्षाओं से जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर मनाई जा रही संत कबीर जयंती - राज्यपाल युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुनरमंद लोगों के कौशल को किया सांझा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कर रही हैं कार्य : गौरव गौतम अंत्योदय का संकल्प, अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना: मनोहर लाल मन की बात' के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश
सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म कीः जेपी नड्डा रात 12.30 बजे मेदांता पहुंचे, जूस पिलाया
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक