Sunday, July 26, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपणयुवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसरकार का संकल्प स्पष्ट है, कोई गरीब पीछे नहीं रहेगा, कोई जरूरतमंद अवसर से वंचित नहीं रहेगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीयुवा पीढ़ी को संत कबीर की शिक्षाओं से जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर मनाई जा रही संत कबीर जयंती - राज्यपालपंजाब सरकार युवाओं के साथ कर रही है धोखा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीयुवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुनरमंद लोगों के कौशल को किया सांझा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीकेंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कर रही हैं कार्य : गौरव गौतमअंत्योदय का संकल्प, अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना: मनोहर लाल
Haryana

केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कर रही हैं कार्य : गौरव गौतम

July 26, 2026 07:05 PM

हरियाणा के खेल एवं कानून राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने रविवार को नगर परिषद पलवल द्वारा निर्मित की जाने वाले लगभग 2 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने पलवल शहर में चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन में चार दीवारी व भरत के कार्य सहित सडक़ एवं नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

 

खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के शहरों और गांवों के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल नई विकास परियोजनाएं शुरू करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाओं का लाभ समय पर पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़, पेयजल, सीवरेज, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, स्वच्छता तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो सके। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

 

खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि बेहतर सडक़ें, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था और आधुनिक सामुदायिक भवन किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होते हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद स्थानीय नागरिकों को आवागमन, स्वच्छता और सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमेन डा. यशपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, भाजपा जिला महामंत्री जयराम प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश कौशिक, कर्मबीर सिंह दलाल, दीपचंद पार्षद सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण युवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार का संकल्प स्पष्ट है, कोई गरीब पीछे नहीं रहेगा, कोई जरूरतमंद अवसर से वंचित नहीं रहेगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी युवा पीढ़ी को संत कबीर की शिक्षाओं से जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर मनाई जा रही संत कबीर जयंती - राज्यपाल युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुनरमंद लोगों के कौशल को किया सांझा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंत्योदय का संकल्प, अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना: मनोहर लाल मन की बात' के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म कीः जेपी नड्डा रात 12.30 बजे मेदांता पहुंचे, जूस पिलाया
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक