Thursday, July 02, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
अग्निपथ योजना’ के तहत हरियाणा में होंगी सेना भर्ती रैलियां ,20 जुलाई से चार चरणों में होगी भर्तीनिक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावप्रदेश को ड्रग फ्री बनाने के लिए चलाई जाएगी विशेष मुहिम : प्रधान सचिव अरूण गुप्ताहरियाणा प्रदेश वीबी जीरामजी के तहत पूरे देश में सबसे ज्यादा 409 रुपए प्रतिदिन देगा मजदूरी : कृष्ण लाल पंवार विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें - मुख्य निर्वाचन अधिकारी 9 दिन में किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 9,000 करोड़, तेलंगाना सरकार का ऐलान19KG वाला LPG कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, घटे 183 रुपये
Haryana

प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने के लिए चलाई जाएगी विशेष मुहिम : प्रधान सचिव अरूण गुप्ता

July 02, 2026 04:54 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण गुप्ता ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए सरकार द्वारा जनजागरण कार्यक्रमों की विशेष मुहिम चलाई जाएगी। इसके तहत कई जिलों में मैराथन का आयोजन के अलावा जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। 

 

 श्री अरूण गुप्ता  आज वीसी के माध्यम से जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे । बैठक में मुख्यमंत्री के स्पेशल आफिसर श्री पंकज नैन भी मौजूद रहे। 

 

प्रधान सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में नशे के खिलाफ चलाई जाने वाली इस मुहिम से प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का प्रयास किया जाए ताकि प्रदेश को पूर्ण रूप से ड्रग फ्री बनाया जा सके। सरकार का प्रयास है कि नशे को जड़ से खत्म कर युवाओं को राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल किया जाए।     

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा उदय के तहत मुख्यमंत्री की कम्युनिटी पॉलिसी और आउटरीच प्रोग्राम अनुसार लोगों को लगातार तीन माह नशे के खिलाफ सचेत एवं जागरूक किया जाएगा।

 

पंचकूला के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में 11 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वयं सेवी संस्थाओं तथा दवा एसोसिएशन के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। इसी प्रकार मधुबन में 18 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर के थाना प्रभारी एवं एमएचसी से संवाद होगा। 

 

 

श्री गुप्ता ने बताया कि फरीदाबाद में 9 अगस्त को राज्य स्तरीय मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार यमुनानगर में 26 जुलाई, रेवाड़ी में 6 सितम्बर तथा महेन्द्रगढ में 27 सितम्बर को मैराथन का आयोजित की जाएगी। मैराथन में युवक एवं युवतियां भाग लेंगे जो अन्य लोगों को भी नशे के खिलाफ सचेत एवं जागरूक करेंगे।

 

उन्होंने जिला उपायुक्तों को सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
अग्निपथ योजना’ के तहत हरियाणा में होंगी सेना भर्ती रैलियां ,20 जुलाई से चार चरणों में होगी भर्ती निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव हरियाणा प्रदेश वीबी जीरामजी के तहत पूरे देश में सबसे ज्यादा 409 रुपए प्रतिदिन देगा मजदूरी : कृष्ण लाल पंवार
विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें - मुख्य निर्वाचन अधिकारी
धन्यौड़ा बोरवेल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने देर शाम पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज, बोले - "बच्चे की जान बचाना पहली प्राथमिकता
हरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'
अनुराग रस्तोगी को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन,बतौर चीफ सेक्रेटरी लगातार दूसरा एक्सटेंशन मिला* *31 दिसंबर तक बने रहेंगे पद पर
अंबाला में 7 घंटे से बोरवेल में फंसा बच्चा: कैमरे में हाथ नजर आया; बारिश की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत, सेना ने टेंट लगाया
चंडीगढ़: पुलिस विभाग में फिर हुआ बड़ा फेरबदल, कई जिलों के बदले इंस्पेक्टर लिस्ट जारी