Wednesday, June 24, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री ने लाडवा-बाबैन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की तत्काल सहायता कीहरियाणा सरकार की ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ से लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, अब आसान शर्तों पर मिलेगी ब्याज-मुक्त वित्तीय सहायता - ऊर्जा मंत्री अनिल विजइसराना विधानसभा के मडलौडा गाँव को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगातन्याय में देरी नहीं, हर शिकायत का होगा निष्पक्ष समाधान: रणबीर सिंह गंगवाओएनजीसी के 39 करोड़ रुपये के सीएसआर सहयोग से पीजीआईएमएस रोहतक में कैंसर उपचार सुविधाएं होंगी सशक्त, आठ नए मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की समीक्षामहापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीउप ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव धाम की बाबैन के नागरिकों और नगर पर बड़ी ही कृपा : नायब सिंह सैनीशांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन
Haryana

इसराना विधानसभा के मडलौडा गाँव को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात

June 24, 2026 08:47 PM

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसराना विधानसभा के मडलौडा गांव को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। इन विकास कार्यों में मडलौडा गांव में स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के साथ लगती लगभग 2 एकड़ पंचायती जमीन पर 4 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि से इन्डोर जिम, महिला     सास्कृतिक केन्द्र, आरोग्य उद्यान, ई-लाइब्रेरी तथा आधुनिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विकास एवं पंचायत विभाग ने स्वीकृती पत्र जारी कर दी है। प्रदेश के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में गांव के अन्दर शहरी सुविधाएं पहुचाने के सकंल्प को नई मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निंरतर कार्य कर रही है।

आरोग्य उद्यान परियोजना के तहत विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

विकास एवं पंचायत मंत्री ने बताया कि हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत मडलौडा गांव में आरोग्य उद्यान परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत महिला सांस्कृतिक केंद्र, इंडोर जिम तथा ई-लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 1 करोड़ 99 लाख 4 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद युवाओं को अध्ययन एवं डिजिटल शिक्षा के लिए ई-लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी, वहीं इंडोर जिम के माध्यम से युवाओं और ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी। महिला सांस्कृतिक केंद्र महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

 2.11 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक पार्क

श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि मडलौडा गांव में हरियाणा ग्रामीण विकास निधि (एचआरडीएफ) योजना के तहत लगभग 2 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक पार्क के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई है। पार्क के निर्माण से ग्रामीणों को स्वच्छ, हरित एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण उपलब्ध होगा। यहां बच्चों, युवाओं, महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि यह पार्क ग्रामीणों के लिए मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा गांव में पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देगा।

मडलौडा बनेगा आधुनिक ग्रामीण विकास का मॉडल

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि आरोग्य उद्यान, महिला सांस्कृतिक केंद्र, इंडोर जिम, ई-लाइब्रेरी तथा आधुनिक पार्क जैसी परियोजनाएं मडलौडा को आधुनिक ग्रामीण विकास के मॉडल गांव के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इन विकास कार्यों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी वे सभी सुविधाएं उपलब्ध हों जो सामान्यतः शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध होती हैं।

गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ होंगे निर्माण कार्य

श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों, सरकारी नियमों तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए जाएंगे। परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाएगी तथा कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित किया जाएगा। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसराना विधानसभा क्षेत्र में विकास को मिल रही नई गति

श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इसराना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। क्षेत्र के गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सामाजिक ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक परियोजनाएं स्वीकृत की जा रही हैं। मडलौडा के लिए स्वीकृत ये विकास कार्य भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद मडलौडा गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी और यह क्षेत्र के अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिला कल्याण को केंद्र में रखकर विकास की नई इबारत लिख रही है।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री ने लाडवा-बाबैन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की तत्काल सहायता की
हरियाणा सरकार की ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ से लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, अब आसान शर्तों पर मिलेगी ब्याज-मुक्त वित्तीय सहायता - ऊर्जा मंत्री अनिल विज न्याय में देरी नहीं, हर शिकायत का होगा निष्पक्ष समाधान: रणबीर सिंह गंगवा ओएनजीसी के 39 करोड़ रुपये के सीएसआर सहयोग से पीजीआईएमएस रोहतक में कैंसर उपचार सुविधाएं होंगी सशक्त, आठ नए मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की समीक्षा महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उप ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव धाम की बाबैन के नागरिकों और नगर पर बड़ी ही कृपा : नायब सिंह सैनी शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाली एक अमूल्य धरोहर है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन्स एंड ग्रीवेंस रिड्रेसल कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता की चंडीगढ़ खेल प्रतिभाओं की नर्सरी, यहां से निकलेंगे भविष्य के हॉकी चैंपियन - प्रो. असीम कुमार घोष