विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मायना गांव में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोकगायक एवं समाजसेवी गजेंद्र फौगाट ने कहा कि केवल पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें बड़ा करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिव कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिव कुमार अब तक लगभग 70 हजार पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का सराहनीय कार्य कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री के ओएसडी ने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संबंधी अनेक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पौधों को संरक्षित रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता पदम ढुल, अमित नीटू, काला मायना, रोशन मायना, जयकवार बधवार, ढीला गिरनावठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।