Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायतामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजितकेंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कीनगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोगप्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदीईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजितकेंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए
 
Haryana

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया सफाईकर्मियों की मांगों का समर्थन, कहा- पूरे हरियाणा में लगे कचरे के ढेर, गंभीर बीमारियों का खतरा

May 11, 2026 05:48 PM
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा स्पीकर द्वारा भेजे गए नोटिस का जवाब दे दिया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए हुड्डा ने सफाई कर्मियों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और सरकार को तुरंत प्रभाव से बातचीत करे । जायज मांगो को मानते हुए हड़ताल खत्म करवानी चाहिए। 
 
पूरे प्रदेश में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। हर जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, सड़कों और गलियों में कचरा बिखरा पड़ा है। ऊपर से बारिश का असर भी है, ऐसे में कोई भी खतरनाक बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। बावजूद इसके भाजपा आँखें बंद करके बैठी हुई है। 
 
यह सिर्फ सफाई कर्मचारियों पर अत्याचार नहीं है, बल्कि पूरे हरियाणा के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कांग्रेस सरकार के दौरान 10000 ग्रामीण और 11000 शहरी सफाई कर्मियों की भर्ती गई थी। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी सरकार द्वारा नई भर्तियां करना तो दूर, उनकी मांगों तक का संज्ञान नहीं लिया। 
 
हुड्डा ने कहा कि प्रदेशभर की मंडियों में किसान का पीला सोना (गेहूँ) भी बिखरा पड़ा हुआ है। गेहूँ की खरीद के लिए अभी तक पूर्ण व्यवस्था नहीं की गई है। उठान में देरी के चलते भुगतान में भी लगातार देरी हो रही है। हर बार की तरह इस बार भी सरकार के खरीद व भुगतान को लेकर किए गए तमाम दावों की पोल खुल गई है। ना तो यह सरकार समय पर पूरी खरीद कर पाई और न ही समय पर पेमेंट कर पाई।
 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजित केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की नगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदी ईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर आरडी 66700 के आरसीसी पाइपलाइन के कार्य को 15 जून तक किया जाए पूरा- श्रुति चौधरी
सर्वांगीण विकास ही देश की असली तरक्की: राम मंदिर से सोमनाथ मंदिर तक, हमारी मान्यताओं को मिल रहा है पूर्ण सम्मान : ऊर्जा मंत्री अनिल विज