Monday, April 27, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रदेश का युवा विकसित भारत-विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी शक्ति- मुख्यमंत्री नायब सिंहपूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोकगुरुग्राम में मुख्यमंत्री ने की घोषणा: संगठित श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए होगा राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का जल्द होगा उद्घाटन - ऊर्जा मंत्री अनिल विजभगवान परशुराम के विचारों से मजबूत होगी सनातन संस्कृति : डॉ. अरविंद शर्मामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजाऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संगत सेवा वैन को दिखाई हरी झंडी व फ्री लंगर सेवा वैन से लोगों को लंगर परोसा
 
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेजर वैली पार्क में आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन

April 26, 2026 10:26 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आधुनिक लाइट एंड साउंड शो के साथ 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग (वॉटर स्क्रीन पर) का उद्घाटन करते हुए इसे गुरुग्राम वासियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पार्क शहर के लोगों के लिए सुकून, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का महत्वपूर्ण केंद्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लेजर वैली पार्क में बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम सैर के लिए आते हैं और यहां का वातावरण उन्हें मानसिक शांति व नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति चिंताओं से मुक्त होता है तो उसका स्वास्थ्य बेहतर होता है और कार्यक्षमता भी बढ़ती है। इस अवसर पर उन्होंने पार्क में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण तथा इसके और अधिक सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की, ताकि गुरुग्राम ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले लोग भी यहां आकर्षित हों और इस सुविधा का लाभ उठा सकें। उन्होंने इस नई सौगात के लिए गुरुग्राम के नागरिकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर म्यूजिकल फाउंटेन पर भगवान हनुमान जी की 3डी कथा का चित्रण भी देखा।

इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम का यह प्रमुख और सबसे बड़ा पार्क लंबे समय से लोगों के लिए सुबह-शाम सैर और विश्राम का प्रमुख केंद्र  है। गुरुग्राम की बढ़ती आबादी को देखते हुए यह पार्क नागरिकों के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है। यहां आने वाले लोगों को न केवल मनोरंजन मिलेगा, बल्कि उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के सीपी विकास अरोड़ा, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, डीसी उत्तम सिंह, अतिरिक्त निगम आयुक्त रविंद्र यादव, गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार , गुरुग्राम के विभिन्न निगम पार्षद, भाजपा के मंडल अध्यक्ष, रोटेरियन रविंद्र जैन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
0000

बॉक्स में

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तुत लाइट एंड साउंड शो तीन प्रमुख विषयों पर आधारित है। बाल हनुमान: ऊर्जा एवं अटूट भक्ति; गुरु द्रोणाचार्य: ज्ञान एवं अनुशासन; समय की पुस्तक: विरासत से विकास तक की निरंतर यात्रा।


यह प्रस्तुति सांस्कृतिक दर्शन को आगे ले जाते हुए आधुनिकता और परंपरा के संतुलन को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि जीएमडीए द्वारा शहर के समग्र एवं संतुलित विकास हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जहाँ आधुनिक आधारभूत संरचना के साथ सांस्कृतिक दृष्टिकोण का भी समन्वय किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रदेश का युवा विकसित भारत-विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी शक्ति- मुख्यमंत्री नायब सिंह
पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक गुरुग्राम में मुख्यमंत्री ने की घोषणा: संगठित श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए होगा राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना 1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का जल्द होगा उद्घाटन - ऊर्जा मंत्री अनिल विज भगवान परशुराम के विचारों से मजबूत होगी सनातन संस्कृति : डॉ. अरविंद शर्मा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संगत सेवा वैन को दिखाई हरी झंडी व फ्री लंगर सेवा वैन से लोगों को लंगर परोसा खेल मंत्री गौरव गौतम ने श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय खेल चिंतन शिविर में हरियाणा का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व किया चंडीगढ : हरियाणा पुलिस विभाग में हो सकता है फेरबदल जल्द ही जारी हो सकती है तबादला सूची