Monday, April 27, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रदेश का युवा विकसित भारत-विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी शक्ति- मुख्यमंत्री नायब सिंहपूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोकगुरुग्राम में मुख्यमंत्री ने की घोषणा: संगठित श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए होगा राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का जल्द होगा उद्घाटन - ऊर्जा मंत्री अनिल विजभगवान परशुराम के विचारों से मजबूत होगी सनातन संस्कृति : डॉ. अरविंद शर्मामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजाऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संगत सेवा वैन को दिखाई हरी झंडी व फ्री लंगर सेवा वैन से लोगों को लंगर परोसा
 
Haryana

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का जल्द होगा उद्घाटन - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

April 26, 2026 10:29 PM

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने आशा व्यक्त की कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति में अंबाला छावनी में निर्मित हो रहे भव्य शहीद स्मारक का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी शीघ्र करेंगे। इस स्मारक के खुलने के बाद देशभर के लोग यहां आकर उन अनसुने वीरों (अनसंग हीरोज) की गाथाओं को जान सकेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

 

श्री विज आज अंबाला छावनी स्थित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख किया, जो अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस ऐतिहासिक संग्राम की स्मृति में अंबाला छावनी में लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। इसमें 10 मई 1857 से शुरू हुए स्वतंत्रता संग्राम और देशभर में हुए संघर्षों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। अंबाला, मेरठ, झांसी, कश्मीरी गेट सहित विभिन्न स्थानों पर लड़ी गई लड़ाइयों तथा रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे जैसे महान योद्धाओं के योगदान को भी इसमें दर्शाया गया है।

 

उन्होंने कहा कि 1857 के कई वीरों को इतिहास में उचित पहचान और श्रद्धांजलि नहीं मिल सकी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस स्मारक में विशेष ‘श्रद्धांजलि स्थल’ भी बनाया गया है, जहां लोग उन शहीदों को नमन कर सकेंगे, जिन्हें अब तक पर्याप्त सम्मान नहीं मिल पाया।

 

श्री विज ने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि मई का महीना 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाता है। उन्होंने मां भारती की वीर संतानों को नमन करते हुए युवाओं, विशेषकर स्कूली बच्चों से आह्वान किया कि वे अपनी छुट्टियों का सदुपयोग करें और कुछ नया सीखने का प्रयास करें।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रातः 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हैं और विभिन्न विषयों पर प्रेरणादायक विचार सांझा करते हैं। इस बार उन्होंने न्यूक्लियर ऊर्जा और पवन ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बांस उद्योग को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने बांस को पेड़ की श्रेणी से अलग कर दिया है, जिससे इस क्षेत्र में नवाचार और उद्योग को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से उत्तर-पूर्व भारत में बांस उद्योग को सशक्त बनाने के लिए लोगों से बांस से बने उत्पादों को अपनाने की अपील की। श्री विज ने भी लोगों से आग्रह किया कि वे बांस से बने उत्पादों की खरीद कर इस उद्योग को प्रोत्साहित करें, जिससे उत्तर-पूर्व क्षेत्र के विकास को बल मिलेगा।

 

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में गणित ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा महात्मा बुद्ध के विचारों को भी सांझा किया। श्री विज ने कहा कि महात्मा बुद्ध का संदेश आत्म-अनुशासन पर आधारित है-“पहले स्वयं पर शासन करें, फिर दूसरों का मार्गदर्शन करें।” यह विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

 

श्री विज ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे ‘मन की बात’ कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और अपने जीवन का कुछ समय निकालकर इससे प्रेरणा प्राप्त करें, क्योंकि यह कार्यक्रम देश की उपलब्धियों, नवाचारों और सकारात्मक पहलुओं से लोगों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रदेश का युवा विकसित भारत-विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी शक्ति- मुख्यमंत्री नायब सिंह
पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक गुरुग्राम में मुख्यमंत्री ने की घोषणा: संगठित श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए होगा राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना भगवान परशुराम के विचारों से मजबूत होगी सनातन संस्कृति : डॉ. अरविंद शर्मा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संगत सेवा वैन को दिखाई हरी झंडी व फ्री लंगर सेवा वैन से लोगों को लंगर परोसा खेल मंत्री गौरव गौतम ने श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय खेल चिंतन शिविर में हरियाणा का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व किया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेजर वैली पार्क में आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन चंडीगढ : हरियाणा पुलिस विभाग में हो सकता है फेरबदल जल्द ही जारी हो सकती है तबादला सूची