*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता*
हरियाणा कैबिनेट की बैठक में हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का लिया गया निर्णय- मुख्यमंत्री
एकदिवसीय विशेष सत्र आगामी 27 अप्रैल को होगा
हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 विधानसभा के स्पेशल सत्र में लाया जाएगा
मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा के कॉमन कैडर के ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए जरूरी नियम बनाने पर भी बनी सहमति
कॉमन कैडर ग्रुप डी कर्मचारियों ने 5 साल से ज्यादा की सर्विस की पूरी और क्लर्क के पद पर प्रमोशन के लिए हो गए एलिजिबल
हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस बिल 2026 के मसौदे को दी मंजूरी- मुख्यमंत्री
ड्राफ्ट बिल में क्लर्क के पद के लिए ग्रुप डी से प्रमोशन के कोटे को 20% से 30% करने का किया गया प्रावधान
साथ ही 5% एक्स ग्रेशिया पद रखने की अनिवार्यता भी नियमों में की गई शामिल- मुख्यमंत्री
16 व 17 अप्रैल को संसद में जो कुछ हुआ उसने विपक्षी दलों का असली चेहरा देश के सामने किया उजागर
विपक्षी दलों का असली चरित्र महिला विरोधी और सत्ता का लोभी- मुख्यमंत्री
यह दिन देश के इतिहास में काले दिन के रूप में हुआ दर्ज
विपक्षी दलों ने महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा लेकिन निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी से रखा वंचित
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की भागीदारी कोई दया नहीं, उनका अधिकार- मुख्यमंत्री
विपक्ष ने परिसीमन के नाम पर झूठ और भ्रम फैलाया और कहा के इससे कुछ राज्यों को होगा नुकसान
गृहमंत्री ने तथ्यों के साथ स्पष्ट किया कि किसी भी राज्य का प्रतिनिधित्व नहीं होगा कम- मुख्यमंत्री
आने वाले समय में महिलाएं अपने वोट की ताकत से महिला विरोधी दलों को देंगी करारा जवाब- मुख्यमंत्री