Monday, April 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
बैसाखी के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजितमीडिया कवरेज के लिए दिशा-निर्देश जारी, केवल अधिकृत पत्रकारों को ही मिलेगी अनुमतिहरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशानादेवेंद्र सिंह कल्याण ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्य सचिव रस्तोगी ने पूरी की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रियाआगामी मानसून से पहले बाढ़ प्रबंधन को लेकर सरकार सतर्क – श्रुति चौधरी अनुसूचित जाति कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षणलोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार खानक रोड की विशेष मरम्मत करवाए जाने के दिए निर्देश
 
Haryana

अनुसूचित जाति कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण

April 20, 2026 09:24 PM

हरियाणा सरकार ने अपनी योग्यता (मेरिट) के आधार पर पदोन्नत होने वाले अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण संबंधी मौजूदा निर्देशों में संशोधन किया है।

 

इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी जारी निर्देशों के अनुसार, यदि किसी प्रमोशनल कैडर में अनुसूचित जाति वर्ग का वास्तविक प्रतिनिधित्व 20 प्रतिशत से कम है, तो ऐसी स्थिति में पदोन्नति कोटे के रिक्त पदों पर सबसे पहले फीडर पद पर कार्यरत पात्र अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। यह प्रक्रिया तब तक अपनाई जाएगी जब तक कि रिक्त पदों के माध्यम से प्रतिनिधित्व में आई कमी (शॉर्टफॉल) को पूरा नहीं कर लिया जाता।

 

वहीं, जिन विभागों या कैडर में अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व पहले से ही 20 प्रतिशत या उससे अधिक है, वहां फीडर पद पर कार्यरत पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति लागू सेवा नियमों के अनुसार सामान्य प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

 

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रमोशनल कैडर में 20 प्रतिशत प्रतिनिधित्व की गणना करते समय उन सभी कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा जो ‘वरिष्ठता-सह-योग्यता’ (सीनियरटी-कम-मेरिट) के आधार पर पदोन्नत हुए हैं, चाहे उन्होंने आरक्षण का लाभ लिया हो या वे अपनी मेरिट के आधार पर पदोन्नत हुए हों।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
बैसाखी के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित मीडिया कवरेज के लिए दिशा-निर्देश जारी, केवल अधिकृत पत्रकारों को ही मिलेगी अनुमति देवेंद्र सिंह कल्याण ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्य सचिव रस्तोगी ने पूरी की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया आगामी मानसून से पहले बाढ़ प्रबंधन को लेकर सरकार सतर्क – श्रुति चौधरी लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार खानक रोड की विशेष मरम्मत करवाए जाने के दिए निर्देश एमएड के परीक्षा परिणाम जारी जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी में 'डिजिटल कंपोजिटिंग एंड स्टोरीटेलिंग' पर कार्यशाला आयोजित आम चुनाव और उपचुनाव 2026: गैरकानूनी सोशल मीडिया सामग्री पर भारत निर्वाचन आयोग की कार्रवाई मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक