Tuesday, April 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
बैसाखी के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजितमीडिया कवरेज के लिए दिशा-निर्देश जारी, केवल अधिकृत पत्रकारों को ही मिलेगी अनुमतिहरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशानादेवेंद्र सिंह कल्याण ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्य सचिव रस्तोगी ने पूरी की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रियाआगामी मानसून से पहले बाढ़ प्रबंधन को लेकर सरकार सतर्क – श्रुति चौधरी अनुसूचित जाति कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षणलोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार खानक रोड की विशेष मरम्मत करवाए जाने के दिए निर्देश
 
Haryana

मीडिया कवरेज के लिए दिशा-निर्देश जारी, केवल अधिकृत पत्रकारों को ही मिलेगी अनुमति

April 20, 2026 09:27 PM
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने कहा कि भारत चुनाव आयोग द्वारा असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल विधानसभा के आम चुनावों और विभिन्न राज्यों के उपचुनावों के मद्देनज़र मीडियाकर्मियों के लिए चुनाव कवरेज संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ये दिशा-निर्देश चुनाव नियम 1961 के प्रावधानों के अनुरूप हैं। राज्य के सूचना, जनसंपर्क विभाग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित मीडियाकर्मियों को अधिकृत प्राधिकार पत्र जारी किए जाएंगे, जिसके लिए मीडिया हाउसों की विधिवत समीक्षा की जाएगी।

श्री ए. श्रीनिवास ने स्पष्ट किया कि जारी किए गए प्राधिकार पत्रों का किसी भी प्रकार का दुरुपयोग सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेगा। मतदान प्रक्रिया की गोपनीयता बनाए रखने के लिए मतदान कक्ष के भीतर फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग पूरी तरह वर्जित होगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा अपनाई गई बहुस्तरीय सत्यापन प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल सत्यापित और अधिकृत मीडियाकर्मियों को ही मतदान केंद्रों और मतगणना केंद्रों में प्रवेश दिया जाए। इससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

उन्होंने  कहा  कि मतदान दिवस की कवरेज के लिए अधिकृत मीडियाकर्मियों को आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में शामिल किया गया है। ऐसे मीडियाकर्मी डाक मतदान केंद्र (PVC) के माध्यम से डाक मतपत्र सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
बैसाखी के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित देवेंद्र सिंह कल्याण ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्य सचिव रस्तोगी ने पूरी की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया आगामी मानसून से पहले बाढ़ प्रबंधन को लेकर सरकार सतर्क – श्रुति चौधरी अनुसूचित जाति कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार खानक रोड की विशेष मरम्मत करवाए जाने के दिए निर्देश एमएड के परीक्षा परिणाम जारी जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी में 'डिजिटल कंपोजिटिंग एंड स्टोरीटेलिंग' पर कार्यशाला आयोजित आम चुनाव और उपचुनाव 2026: गैरकानूनी सोशल मीडिया सामग्री पर भारत निर्वाचन आयोग की कार्रवाई मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक