Tuesday, April 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
बैसाखी के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजितमीडिया कवरेज के लिए दिशा-निर्देश जारी, केवल अधिकृत पत्रकारों को ही मिलेगी अनुमतिहरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशानादेवेंद्र सिंह कल्याण ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्य सचिव रस्तोगी ने पूरी की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रियाआगामी मानसून से पहले बाढ़ प्रबंधन को लेकर सरकार सतर्क – श्रुति चौधरी अनुसूचित जाति कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षणलोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार खानक रोड की विशेष मरम्मत करवाए जाने के दिए निर्देश
 
Haryana

मुख्य सचिव रस्तोगी ने पूरी की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया

April 20, 2026 09:25 PM

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने जनगणना 2027 के लिए डिजिटल भागीदारी को बढ़ावा देते हुए आज यहां ऑनलाइन जनगणना पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन)) प्रक्रिया पूरी की।

 

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने बताया कि यह सुविधा उपयोगकर्ता-अनुकूल, सुरक्षित और सुविधाजनक है। नागरिक अपने समय और सुविधा के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल पर जनगणना संबंधी अपनी जानकारी स्वयं भर सकते हैं। इसे प्रगणक के घर आने पर उसके साथ साझा करना होगा, जिससे नागरिकों का समय बचेगा और जनगणना कार्य अधिक सटीक और पारदर्शी होगा।

 

इस अवसर पर श्री रस्तोगी ने प्रभावी नीति निर्माण, विकास योजनाओं की बेहतर योजना और संसाधनों के उचित वितरण के लिए सटीक एवं समय पर आंकड़ों के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से अपील की कि वे ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 

इस अवसर पर हरियाणा के जनगणना संचालन निदेशक श्री ललित जैन तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती हेमा शर्मा भी उपस्थित रहीं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
बैसाखी के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित मीडिया कवरेज के लिए दिशा-निर्देश जारी, केवल अधिकृत पत्रकारों को ही मिलेगी अनुमति देवेंद्र सिंह कल्याण ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को दिए स्पष्ट निर्देश आगामी मानसून से पहले बाढ़ प्रबंधन को लेकर सरकार सतर्क – श्रुति चौधरी अनुसूचित जाति कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार खानक रोड की विशेष मरम्मत करवाए जाने के दिए निर्देश एमएड के परीक्षा परिणाम जारी जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी में 'डिजिटल कंपोजिटिंग एंड स्टोरीटेलिंग' पर कार्यशाला आयोजित आम चुनाव और उपचुनाव 2026: गैरकानूनी सोशल मीडिया सामग्री पर भारत निर्वाचन आयोग की कार्रवाई मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक