Monday, April 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
बैसाखी के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजितमीडिया कवरेज के लिए दिशा-निर्देश जारी, केवल अधिकृत पत्रकारों को ही मिलेगी अनुमतिहरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशानादेवेंद्र सिंह कल्याण ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्य सचिव रस्तोगी ने पूरी की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रियाआगामी मानसून से पहले बाढ़ प्रबंधन को लेकर सरकार सतर्क – श्रुति चौधरी अनुसूचित जाति कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षणलोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार खानक रोड की विशेष मरम्मत करवाए जाने के दिए निर्देश
 
Haryana

लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार खानक रोड की विशेष मरम्मत करवाए जाने के दिए निर्देश

April 20, 2026 09:23 PM

हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को हिसार खानक रोड की विशेष मरम्मत करवाए जाने के निर्देश दिए हैं। यह सड़क मार्ग अधिक जलभराव के कारण से हिसार की सीमा में कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। सडक़ की विशेष मरम्मत के लिए एक करोड़ 15 लाख 22 हजार रुपये की राशि का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, जिसे जल्द ही सरकार से अनुमति मिल जाएगी। इसके उपरांत हिसार सीमा मे खानक रोड की विशेष मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसी प्रकार से पातन से मुकलान-रावलवास सडक़ मार्ग की विशेष मरम्मत के निर्देश भी मंत्री श्री रणबीर गंगवा द्वारा दिए गए हैं। यह सडक़ मार्ग भी अत्यधिक जलभराव के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था।

 

कैबिनेट मंत्री के निर्देशों पर 69 लाख 87 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे भी सरकार की स्वीकृति हेतु भेज दिया गया है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि क्षेत्र में अत्यधिक बरसात के उपरांत हुए जलभराव के कारण से कई सडक़ मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिन्हें नियमों में ढील देकर चरणबद्घ ढंग से ठीक करवाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
बैसाखी के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित मीडिया कवरेज के लिए दिशा-निर्देश जारी, केवल अधिकृत पत्रकारों को ही मिलेगी अनुमति देवेंद्र सिंह कल्याण ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्य सचिव रस्तोगी ने पूरी की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया आगामी मानसून से पहले बाढ़ प्रबंधन को लेकर सरकार सतर्क – श्रुति चौधरी अनुसूचित जाति कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण एमएड के परीक्षा परिणाम जारी जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी में 'डिजिटल कंपोजिटिंग एंड स्टोरीटेलिंग' पर कार्यशाला आयोजित आम चुनाव और उपचुनाव 2026: गैरकानूनी सोशल मीडिया सामग्री पर भारत निर्वाचन आयोग की कार्रवाई मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक