Tuesday, April 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
बैसाखी के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजितमीडिया कवरेज के लिए दिशा-निर्देश जारी, केवल अधिकृत पत्रकारों को ही मिलेगी अनुमतिहरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशानादेवेंद्र सिंह कल्याण ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्य सचिव रस्तोगी ने पूरी की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रियाआगामी मानसून से पहले बाढ़ प्रबंधन को लेकर सरकार सतर्क – श्रुति चौधरी अनुसूचित जाति कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षणलोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार खानक रोड की विशेष मरम्मत करवाए जाने के दिए निर्देश
 
Haryana

हरियाणा में 8,200 करोड़ की बकाया वसूली के लिए तेज होगा अभियान - अनिल विज

April 20, 2026 09:21 PM

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भूमि वसूली अधिनियम के तहत स्थायी रूप से काटे गए बिजली कनेक्शनों वाले उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली हेतु 15 दिनों के भीतर नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वसूली प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाए तथा इसमें किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

 

इसके अलावा, बकाया वसूली पर विशेष जोर देते हुए श्री विज ने बताया कि राज्य में कुल 8,200 करोड़ रुपये की बकाया राशि की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस प्रक्रिया को और अधिक तेज किया जाएगा।

 

इस बारे में जानकारी देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली चोरी पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए जिन उपभोक्ताओं के यहां चोरी के मामले सामने आए हैं, उन्हें एक बार पुनः भूमि वसूली अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करवाने का अवसर दिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि राज्य की बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनावश्यक बाधा न आने दी जाए।

 

श्री विज ने कहा कि बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मरों को 2 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 4 घंटे के भीतर बदलना अनिवार्य होगा। इसके लिए प्रत्येक उप-मंडल में पर्याप्त ट्रांसफार्मर बैंक एवं मोबाइल ट्रॉलियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, दैनिक बिजली आपूर्ति से संबंधित डेटा नियमित रूप से ऊर्जा मंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 11 केवी/33 केवी फीडरों के आसपास पेड़ों की समय रहते छंटाई की जाए, ताकि बारिश और आंधी-तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो। इसके अलावा, ट्रांसफार्मरों के परिवहन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

ऊर्जा मंत्री ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि सभी तकनीकी कर्मचारी निर्धारित सुरक्षा किट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग में सामग्री की उपलब्धता, पारदर्शी इन्वेंट्री प्रबंधन तथा ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रणाली को और सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

 

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत श्री विज ने कहा कि मार्च 2027 तक 2.2 लाख घरों तक सौर ऊर्जा पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य में तेजी लाई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को मासिक लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध तरीके से उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

ऊर्जा मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समन्वय के साथ कार्य करते हुए राज्य में निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
बैसाखी के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित मीडिया कवरेज के लिए दिशा-निर्देश जारी, केवल अधिकृत पत्रकारों को ही मिलेगी अनुमति देवेंद्र सिंह कल्याण ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्य सचिव रस्तोगी ने पूरी की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया आगामी मानसून से पहले बाढ़ प्रबंधन को लेकर सरकार सतर्क – श्रुति चौधरी अनुसूचित जाति कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार खानक रोड की विशेष मरम्मत करवाए जाने के दिए निर्देश एमएड के परीक्षा परिणाम जारी जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी में 'डिजिटल कंपोजिटिंग एंड स्टोरीटेलिंग' पर कार्यशाला आयोजित आम चुनाव और उपचुनाव 2026: गैरकानूनी सोशल मीडिया सामग्री पर भारत निर्वाचन आयोग की कार्रवाई