Tuesday, April 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
लोक भवन हरियाणा में राज्यपाल के निजी सचिव शंख चटर्जी द्वारा लिखित दो पुस्तकों, ‘अद्वैत वेदांत-एक अनोखा दर्शन’ और ‘सामाजिक दृष्टिकोण में धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र’ का विमोचनहरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने सोनीपत जिला कारागार के कैदियों के लिए कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रम किया शुरूहरियाणा में जलघरों में लगे फिल्टर की जांच करके रिपोर्ट सबमिट करें अधिकारी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा बंगाल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बन रही है सरकार-मुख्यमंत्रीशक्ति चंद शर्मा को 20 हजार की आर्थिक सहायता, मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन की पहल की सराहनाएडवोकेट वासु रंजन कांग्रेस में शामिल, पंजाब अध्यक्ष रजा वडिंग ने किया स्वागत, 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने का लिया संकल्पमुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर में ततीमा मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देशप्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नहीं रहेगी कमी : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
 
Haryana

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने सोनीपत जिला कारागार के कैदियों के लिए कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रम किया शुरू

April 07, 2026 07:58 PM

पुनर्वास आधारित न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) ने सोनीपत जिला कारागार के कैदियों के लिए कौशल विकास आधारित खाना पकाने की कला एवं भोजनालय संचालन में एक माह का प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया है। यह पहल पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं हालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री दीपक सिबल के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। यह जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सदस्य सचिव (हालसा पंचकूला) श्री जगदीप सिंह ने आज सोनीपत जिला कारागार में आयोजित कार्यक्रम में दी।

 

श्री जगदीप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम सोनीपत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय और एसआरएम विश्वविद्यालय, दिल्ली-एनसीआर, सोनीपत के सहयोग से संचालित किया गया है। विश्वविद्यालय के विधि संकाय (लीगल एड सेंटर), होटल प्रबंधन संस्थान, प्रबंधन एवं वाणिज्य विभाग तथा विज्ञान एवं मानविकी विभाग की सक्रिय भागीदारी से इस पहल को मजबूती मिली है।

 

उन्होंने कहा कि एक माह की अवधि वाले इस पाठ्यक्रम में कैदियों को खाना पकाने की कला, रसोई प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा, मेन्यू योजना और ग्राहक सेवा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही वित्तीय साक्षरता, लघु व्यवसाय विकास, संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास से जुड़े मॉड्यूल भी शामिल किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता तंत्र के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल कैदियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अपराध की पुनरावृत्ति को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास और कानूनी साक्षरता का संयोजन कैदियों को एक नई दिशा प्रदान करता है और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए तैयार करता है।

 

कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनीपत के अध्यक्ष श्री जगजीत सिंह, सोनीपत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रचेता सिंह, एसआरएम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. वी. सैमुअल राज, विभिन्न संकायों के वरिष्ठ अधिकारी एवं जेल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
लोक भवन हरियाणा में राज्यपाल के निजी सचिव शंख चटर्जी द्वारा लिखित दो पुस्तकों, ‘अद्वैत वेदांत-एक अनोखा दर्शन’ और ‘सामाजिक दृष्टिकोण में धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र’ का विमोचन
हरियाणा में जलघरों में लगे फिल्टर की जांच करके रिपोर्ट सबमिट करें अधिकारी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
शक्ति चंद शर्मा को 20 हजार की आर्थिक सहायता, मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन की पहल की सराहना
एडवोकेट वासु रंजन कांग्रेस में शामिल, पंजाब अध्यक्ष रजा वडिंग ने किया स्वागत, 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने का लिया संकल्प
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर में ततीमा मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नहीं रहेगी कमी : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज अपराधिक मामले का प्रकाशन जरूरी सहायक आयुक्त/अतिरिक्त सहायक आयुक्त तथा तहसीलदारों की विभागीय परीक्षा 27 अप्रैल से सिरसा में स्थापित होगा किन्नू जूस संयंत्र किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम दीनबंधु छोटूराम ईमानदारी, सामाजिक न्याय और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक थे : उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णनन