Tuesday, April 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
एडवोकेट वासु रंजन कांग्रेस में शामिल, पंजाब अध्यक्ष रजा वडिंग ने किया स्वागत, 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने का लिया संकल्पमुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर में ततीमा मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देशप्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नहीं रहेगी कमी : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावपंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज अपराधिक मामले का प्रकाशन जरूरीसहायक आयुक्त/अतिरिक्त सहायक आयुक्त तथा तहसीलदारों की विभागीय परीक्षा 27 अप्रैल सेसिरसा में स्थापित होगा किन्नू जूस संयंत्र किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम दीनबंधु छोटूराम ईमानदारी, सामाजिक न्याय और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक थे : उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णननउप-राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष की रही गरिमामयी उपस्थिति
 
Haryana

किसानों को अनाज मंडियों में फसल बेचने में नहीं आने दी जाएगी दिक्कत- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

April 05, 2026 07:51 PM

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि किसान हित राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है। वर्तमान रबी सीजन में किसान वर्ग को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

यह बात मंत्री ने शनिवार सायं स्थानीय नरवाना के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

मंत्री ने कहा कि गेहूं खरीद के सीजन को लेकर प्रदेश सरकार ने अनाज मंडियों में पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी किसान, व्यापारी या पल्लेदार को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी और पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होगी।

धमतान साहिब में बिजली विभाग के सब डिवीजन को मंजूरी मिलने पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि यह मांग मुख्यमंत्री के नरवाना दौरे के दौरान रखी गई थी, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि धमतान साहिब क्षेत्र के लोगों को पहले नरवाना और गढ़ी तक जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। अब एसडीओ के वहीं बैठने से स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की सख्ती का ही असर है कि अब गैस वितरण व्यवस्था सुचारू हो गई है और गांवों में भी गैस की होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
एडवोकेट वासु रंजन कांग्रेस में शामिल, पंजाब अध्यक्ष रजा वडिंग ने किया स्वागत, 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने का लिया संकल्प
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर में ततीमा मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नहीं रहेगी कमी : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज अपराधिक मामले का प्रकाशन जरूरी सहायक आयुक्त/अतिरिक्त सहायक आयुक्त तथा तहसीलदारों की विभागीय परीक्षा 27 अप्रैल से सिरसा में स्थापित होगा किन्नू जूस संयंत्र किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम दीनबंधु छोटूराम ईमानदारी, सामाजिक न्याय और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक थे : उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णनन उप-राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष की रही गरिमामयी उपस्थिति
भारत के खिलाफ पाकिस्तान भविष्य में कोई गलत हिमाकत करेगा तो हिंदुस्तान इनको तहस-नहस कर देगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होगी