Tuesday, April 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
एडवोकेट वासु रंजन कांग्रेस में शामिल, पंजाब अध्यक्ष रजा वडिंग ने किया स्वागत, 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने का लिया संकल्पमुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर में ततीमा मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देशप्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नहीं रहेगी कमी : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावपंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज अपराधिक मामले का प्रकाशन जरूरीसहायक आयुक्त/अतिरिक्त सहायक आयुक्त तथा तहसीलदारों की विभागीय परीक्षा 27 अप्रैल सेसिरसा में स्थापित होगा किन्नू जूस संयंत्र किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम दीनबंधु छोटूराम ईमानदारी, सामाजिक न्याय और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक थे : उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णननउप-राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष की रही गरिमामयी उपस्थिति
 
Haryana

प्रदेश सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए कर रही निरंतर कार्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

April 05, 2026 07:49 PM

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर विकसित किया जा रहा यह सामुदायिक भवन क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा केंद्र के रूप में स्थापित होगा। प्रदेश सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 

मंत्री आज पलवल के गांव कुशलीपुर (वार्ड नंबर-10) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन परिसर में चारदीवारी, ट्रैक और पार्क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास करने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लगभग 2.50 करोड़ रुपये की लागत से भवन के मुख्य हॉल का निर्माण किया जाएगा, जबकि 1 करोड़ रुपए की लागत से चारदीवारी, ट्रैक, पार्क एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह भवन किसी एक वर्ग तक सीमित न होकर छत्तीस बिरादरी सहित सभी समाजों के लिए खुला रहेगा, जहां सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए जिले में स्टेडियम, आधुनिक ट्रैक और खेल नर्सरी स्थापित की जा रही हैं, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि पहली बार बड़े स्तर पर खेल नर्सरी शुरू की गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाडिय़ों को भी आगे बढऩे का मौका मिलेगा।

मंत्री ने पानी व सीवरेज परियोजना का किया शुभारंभ

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज पलवल में वार्ड नंबर-12 जवाहर नगर कैंप स्थित धीगड़ा भवन परिसर में पानी एवं सीवरेज लाइन परियोजना का नारियल फोडक़र शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 योजना के तहत लगभग 332 करोड़ रुपये की लागत से पूरे शहर में सीवरेज और रैनीवेल परियोजना के तहत लगभग 522 करोड़ रुपये की लागत से जल आपूर्ति नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
एडवोकेट वासु रंजन कांग्रेस में शामिल, पंजाब अध्यक्ष रजा वडिंग ने किया स्वागत, 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने का लिया संकल्प
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर में ततीमा मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नहीं रहेगी कमी : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज अपराधिक मामले का प्रकाशन जरूरी सहायक आयुक्त/अतिरिक्त सहायक आयुक्त तथा तहसीलदारों की विभागीय परीक्षा 27 अप्रैल से सिरसा में स्थापित होगा किन्नू जूस संयंत्र किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम दीनबंधु छोटूराम ईमानदारी, सामाजिक न्याय और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक थे : उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णनन उप-राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष की रही गरिमामयी उपस्थिति
भारत के खिलाफ पाकिस्तान भविष्य में कोई गलत हिमाकत करेगा तो हिंदुस्तान इनको तहस-नहस कर देगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होगी