Sunday, April 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
गत दिनों सफीदों में हुई गैस त्रासदी में हुए मृतकों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री की फरीदाबाद को बड़ी सौगात, जंक्शन सुधार से लेकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल तक कई घोषणाएंविकसित भारत के विकास में युवा पीढ़ी की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. असीम कुमार घोषफसल खरीद सुनिश्चित करना और समय पर भुगतान करवाना सरकार की प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवाखातीवास -खेड़ी गांवों से मेरा पारिवारिक रिश्ता : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावकृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी अनाज मंडियों का किया दौराअंबाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना के लिए 11.49 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत : परिवहन मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, कहा - विपक्ष का केवल एक एजेंडा, झूठ बोलो और जनता को गुमराह करो
 
Haryana

खातीवास -खेड़ी गांवों से मेरा पारिवारिक रिश्ता : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

April 04, 2026 08:42 PM

हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण विकास के लिए कटिबद्ध है। प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। खेड़ी व खातीवास  गांव उनके अपने गांव हैं दोनों गांवों से उनका पारिवारिक रिश्ता है,जब भी मदद की जरूरत पड़ी,यहां के लोगों ने दिल खोलकर मदद की है,दोनों गांवों के विकास के मामले में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।  उन्होंने खातीवास व खेड़ी गांवों के विकास के लिए दस-दस लाख रुपए देने की घोषणा की।

 

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव शनिवार को झज्जर के गांव खातीवास में आयोजित अभिनंदन समारोह में ग्रामीण सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि खेड़ी खातीवास गांवों के ग्रामीणों ने जो मान सम्मान दिया है वे कभी नहीं भूल पाएंगी। चूंकि इन गांवों से मेरा वर्षों पुराना पारिवारिक जुड़ाव भी है।

 

उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत खेड़ी व खातीवास की तरफ से जो मांग पत्र मिला है, उनमें अधिकांश मांगों को पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी निकासी के लिए जो पाइप लाइन का काम है, उसको भी जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें इस क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। क्षेत्र के लोग किसी भी जनहित के कार्यों को लेकर उनसे कभी भी मिल सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में सरकार की तरफ से एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि मशीनें और एक्सपर्ट स्टाफ लगाया गया है। आयुष्मान योजना के तहत भी लोगों को अच्छा लाभ मिल रहा है। सरकार सभी क्षेत्रों और वर्गों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लोगों को बेहतर इलाज, दवाइयों की उपलब्धता और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, यह सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका आमजन को पूरा लाभ मिल रहा है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
गत दिनों सफीदों में हुई गैस त्रासदी में हुए मृतकों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री की फरीदाबाद को बड़ी सौगात, जंक्शन सुधार से लेकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल तक कई घोषणाएं
विकसित भारत के विकास में युवा पीढ़ी की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. असीम कुमार घोष फसल खरीद सुनिश्चित करना और समय पर भुगतान करवाना सरकार की प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी अनाज मंडियों का किया दौरा
अंबाला छावनी के शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना के लिए 11.49 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत : परिवहन मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, कहा - विपक्ष का केवल एक एजेंडा, झूठ बोलो और जनता को गुमराह करो
सफीदों में मुख्यमंत्री ने किया 49 करोड़ 73 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
सफीदों में मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा विकास पैकेज, लगाई घोषणाओं की झड़ी
हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,24 IPS और 5 HPS अधिकारियों के तबादले, कई ज़िलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए