Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायतामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजितकेंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरूग्राम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कीनगर निकाय चुनावों की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोगप्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदीईवीएम, डाक मतपत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजितकेंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई दिशा की बैठक, विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डॉ. सुमिता मिश्रा ने 'इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम' के तहत सभी विभागों और जिलों को व्यापक निर्देश जारी किए
 
National

दिल्ली:मंत्रिमंडल ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन को सूचित किए जाने वाले भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (2031-2035) को मंजूरी दी

March 25, 2026 09:51 PM
डॉ. अरुणाभा घोष, सीईओ, काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू)* ने कहा, "ऐसे समय में जब संघर्ष और ऊर्जा सुरक्षा की चिंताएं विभिन्न देशों को जलवायु प्रतिबद्धताओं से पीछे खींच रही हैं, भारत के नए 'राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान'(NDC) एक महत्वपूर्ण संकेत हैं। 2035 तक गैर-जीवाश्म ईंधन की बिजली क्षमता में 60% की लक्षित हिस्सेदारी बताती है कि भारत ने जहां बिजली क्षेत्र को कार्बन मुक्त करने की अपनी महत्वाकांक्षा को बढ़ाया है, वहीं उसने अपने करोड़ों नागरिकों के लिए ऊर्जा सुरक्षा और किफायती बनाए रखने पर भी जोर दिया है। यह उल्लेखनीय है कि भारत के पावर मार्केट (बिजली बाजार) तेजी से विकसित हो रहे हैं। अगर यही लय जारी रही और आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं में कमी आई तो हमारा अनुमान है कि भारत अपने लक्ष्य से आगे निकल जाएगा, जैसा कि उसने पहले कई बार किया है।
 
अब 47% की उत्सर्जन तीव्रता (एमिशन इंटेंसिटी) का लक्ष्य वैश्विक अर्थव्यवस्था की मौजूदा अनिश्चितताओं के बीच प्रगति को दर्शाता है। नवाचार पर जोर देने का अर्थ है कि ग्रीन हाइड्रोजन, दुर्लभ खनिज, कार्बन कैप्चर और उन्नत बैटरियां न केवल बिजली क्षेत्र, बल्कि उससे आगे भारत के ऊर्जा संक्रमण (एनर्जी ट्रांजिशन) को सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण होंगी। भारत ने कार्बन सिंक के निर्माण को भी काफी हद तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है, जो कृषि-वानिकी, मृदा स्वास्थ्य और जैव विविधता संरक्षण के लिए निवेश के नए रास्ते खोल सकता है।
 
इसके अलावा, लचीले बुनियादी ढांचे और अनुकूलन (एडैप्टेशन) पर बहुत अधिक मजबूती से जोर दिया जाना दर्शाता है कि भारत ने जलवायु संबंधी सुभेद्यताओं-  अनियमित वर्षा हो, लू (हीटवेव), तटीय जोखिम और विकास, आजीविका तथा बुनियादी ढांचे के संरक्षण की जरूरत को स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है। मैंग्रोव की पुनर्बहाली और तटीय सुरक्षा, चक्रवात और तूफान के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली, और राज्यों में 'हीट एक्शन प्लान' के विस्तार जैसे उपाय बताते हैं कि अनुकूलन और लचीलापन भारत की जलवायु रणनीति के केंद्रीय स्तंभ बन रहे हैं। साथ ही, मिशन लाइफ चक्रीय और जैव-अर्थव्यवस्था (सर्कुलर और बायोइकोनॉमी) में अवसर उपलब्ध कराता है, और यह दिखाता है कि कैसे सतत जीवनशैली नए विकास और मूल्य सृजन को रफ्तार दे सकती है।
 
अंत में, ये लक्ष्य यह भी बताते हैं कि भारत 'हरित अर्थव्यवस्था' के विचार को आत्मसात कर रहा है — जहां जलवायु कार्रवाई को अलग-थलग नहीं माना जाता है, बल्कि देश की व्यापक विकास और आर्थिक रणनीति का हिस्सा बनाया जाता है। व्यापक आर्थिक झटकों और चरम जलवायु परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद, भारत अपनी जलवायु प्रतिबद्धताओं पर पूरी तरह कायम रहा है, उसने ऊर्जा सुरक्षा और लचीलेपन के बीच संतुलन बनाने वाले एनडीसी की घोषणा की है।"
 
Have something to say? Post your comment
 
 
More National News
असम- विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को चुना गया विधायक दल का नेता , केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सह पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी निर्वाचित मुख्यमंत्री को बधाई
तमिलनाडु: विजय के साथ नौ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ राष्ट्रपति ने एन रंगास्वामी को नियुक्त किया पुडुचेरी का मुख्यमंत्री, 13 मई को शपथग्रहण तमिलनाडु: विजय समेत 9 विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ विजय की ताजपोशी आज, शपथ ग्रहण के लिए हुए रवाना देश में 15 मई से पहले पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं तमिलनाडु: विजय कल 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता भूपेन्द्र यादव और शुभेंदु अधिकारी राजभवन के लिए रवाना ममता दीदी इस बार शुभेंदु दा ने आपको घर में आकर हराया: अमित शाह