Monday, March 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : श्री नायब सिंह सैनीआतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्रीमां की पूर्ति असंभव- नायब सिंह सैनीहरियाणा ने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में भी परचम लहराया : आरती सिंह रावमतलोडा में पेयजल सुविधा को मिलेगी मजबूती, 2.17 करोड़ की परियोजना के कार्यों का शुभारंभकुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ‘दिशा’ कार्यशाला से न्याय तक पहुंच पर हुआ व्यापक संवादभ्रष्टाचार से त्रस्त पंजाब को चाहिए बदलाव: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीदिल्ली:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
 
Haryana

हरियाणा ने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में भी परचम लहराया : आरती सिंह राव

March 22, 2026 09:09 PM

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री, जो हरियाणा टीम पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि हरियाणा की टीम ने 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी जीतकर नंबर वन स्थान हासिल किया है।

 

यह प्रतियोगिता उड़ीसा में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया एवं पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ ओडिशा द्वारा 17 मार्च से 21 मार्च 2026 तक आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप में 28 राज्यों के पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

 

आरती सिंह राव ने हरियाणा की विजेता टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी प्रत्येक खेल में अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने इसका श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार की खेल नीति को दिया है। उन्होंने बताया कि पैरा खिलाड़ियों की राज्य की टीम ने पिछले वर्ष भी चैंपियनशिप जीती थी।

 

पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के उप प्रधान श्री सत्य प्रकाश सांगवान के नेतृत्व में हरियाणा से 121 खिलाड़ी और 23 एस्कॉर्ट्स सहित कुल 144 सदस्यों का दल प्रतिभागी के रूप में शामिल हुआ। टीम मैनेजर सुरेंदर सिंह और टीम कोच जतिन भाटी साथ थे l

 

टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 36 गोल्ड मेडल, 29 सिल्वर मेडल और 25 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 90 मेडल्स अपने नाम किए और चैंपियन ट्रॉफी आपने नाम की l

 

हरियाणा के अन्तर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी प्रणव सुरमा ने क्लब थ्रो में, नवदीप, रिंकू हुड़्डा एवं सुमित ने जेवलिन थ्रो, धर्मबीर, टेकचंद ने क्लब थ्रो अंकुर धामा 1500 मीटर रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त किये और महिला खिलाड़ियों में पूजा यादव ने क्लब थ्रो कंचन लखानी ने जेवलिन थ्रो में मेडल प्राप्त किये l उषा, माफ़ी, भुवि अग्रवाल, दयावंति,  प्रीति, पूजा एवं लक्ष्मी ने भी मेडल प्राप्त किये  हैं।

 

खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के महासचिव ज्योति कुमार छाबड़ा, पैरा स्पोर्ट्स के संस्थापक खेल उपनिदेशक ध्यान चंद अवार्डी गिरिराज सिंह ने भी बधाई दी है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के शानदार प्रदर्शन पर दी बधाई विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : श्री नायब सिंह सैनी आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री मां की पूर्ति असंभव- नायब सिंह सैनी मतलोडा में पेयजल सुविधा को मिलेगी मजबूती, 2.17 करोड़ की परियोजना के कार्यों का शुभारंभ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ‘दिशा’ कार्यशाला से न्याय तक पहुंच पर हुआ व्यापक संवाद भ्रष्टाचार से त्रस्त पंजाब को चाहिए बदलाव: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा ने राजस्व प्रशासन में बड़ा डिजिटल सुधार शुरू किया
हरियाणा और अफ्रीका के संबंध “हार्ट टू हार्ट” के हैं: मुख्यमंत्री
समरसता और सौहार्द ही आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता- कृष्ण बेदी