हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने रविवार को हिसार के गांव मतलोडा में पेयजल की व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का विधिवत उद्घाटन किया। इस परियोजना के तहत बीएमएल नहर से पानी को पंपिंग के माध्यम से वाटर वर्क्स मतलोडा तक पहुंचाया जाएगा। इस योजना पर करीब 2.17 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इस अवसर पर मतलोडा के इच्छापूर्ण मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस परियोजना के पूर्ण होने से गांव मतलोडा के लोगों को पानी की समस्या से काफी राहत मिलेगी और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
परियोजना के अंतर्गत इनलेट चैनल, सम्प वेल, पंप चैंबर, सड़क व रास्ता निर्माण, पंपिंग मशीनरी तथा लगभग 6 किलोमीटर लंबी 8 इंच की राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्रामीणों ने परियोजना के लिए सरकार का आभार जताया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया। परियोजना के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू, पार्टी कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल सहित अन्य गणमान्य ना