हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध ने जीत दर्ज की। कुल 90 विधायकों के वोट थे, जिनमें से इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के 2 विधायकों ने वोट नहीं डाला। कांग्रेस के 4 और भाजपा का 1 वोट रद्द हो गया, जिसके चलते 83 वोट वैध माने गए।
संजय भाटिया को पहली प्राथमिकता के 27.66 वोट मिले। निर्दलीय नांदल को 27.34 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध को 28 वोट मिले। इस प्रकार, नांदल, बौद्ध से केवल 0.66 वोट, यानी एक वोट से भी कम अंतर से हार गए।
जीत के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा-
" इस चुनाव में हमारे सामने चुनौती बहुत बड़ी थी। हमने अग्नि परीक्षा पास की है। जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है, उन्हें जनता देख लेगी नांदल ने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा। उनकी सिर्फ एक वोट से हार हुई। इनेलो को आजाद प्रत्याशी को वोट देना चाहिए था। इन्होंने कांग्रेस की बी टीम के रूप में काम किया है।
नांदल ने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा। उनकी सिर्फ एक वोट से हार हुई। इनेलो को आजाद प्रत्याशी को वोट देना चाहिए था। इन्होंने कांग्रेस की बी टीम के रूप में काम किया है।

राज्यसभा चुनाव नतीजों को लेकर मुख्य्मंत्री नायब सैनी का बयान
मुख्य्मंत्री नायब सैनी ने जीत दर्ज करने वाले दोनों उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी
चुनाव दिलचस्प रहा
कांग्रेस को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं
कांग्रेस पर अपने विधायकों को बंदी बनाने का आरोप लगाया
इनेलो की भूमिका कांग्रेस की बी टीम के तौर पर रही
इनेलो ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस को सपोर्ट किया
कांग्रेस के 9 वोट निर्दलीय उम्मीदवार को गए हैं
कांग्रेस को अपने विधयकों पर विश्वास नहीं
25 प्रतिशत कांग्रेस विधायक ट्रांसफर हुए हैं
मुख्य्मंत्री ने कहा कि भाजपा का एक उम्मीदवार संजय भाटिया थे
एक निर्दलीय उम्मीदवार था जिसको भाजपा ने सपोर्ट किया
मुख्य्मंत्री ने आर ओ ने बात नहीं सुनी तो हमने इलेक्शन कमीशन को शिकायत की
कांग्रेस सिर्फ एक वोट से जीती
मुख्य्मंत्री ने कहा कांग्रेस समाप्त हो चुकी है
मुख्य्मंत्री ने कहा कि सतीश नांदल ने अच्छा इलेक्शन लड़ा
इनेलो को आजाद को वोट देना चाहिए था लेकिन कांग्रेस को लाभ पहुंचाने का काम इनेलो ने किया