हरियाणा विधानसभा का आगामी बजट सत्र 20 फरवरी से होने जा रहा है शुरू- मुख्यमंत्री
संकल्प पत्र के 217 वादों में से आज तक 60 वादे किया जा चुके हैं पूरे और 120 पर तेजी से चल रहा है कार्य
मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही 25 हजार 573 युवाओं को दी गई सरकारी पदों पर नियुक्तियां
सभी जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवाएं की गई शुरू
CET-C के लिए लगभग साढे 13 लाख अभ्यार्थियों की परीक्षा का किया गया सफल आयोजन- मुख्यमंत्री
लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 2100 रुपए की अनुदान राशि दी जा रही है
हरियाणा देश का पहला प्रदेश जहां किसान की 24 फसलें MSP पर जाती है खरीदी
वर्ष 2025 -26 में कुल 248 घोषणाएं की गई जिनमें से 77 बजट घोषणाएं कर ली गई पूरी
वर्ष 2025-26 में वर्ष 2024- 25 के मुकाबले राज्य की जीडीपी 12.67 प्रतिशत की दर से बढ़ी- मुख्यमंत्री
हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल
पिछले 10 वर्षों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में लगभग ढाई गुना की हुई वृद्धि
हमारे समय में अर्थव्यवस्था पर हुआ वास्तविक खर्च विपक्ष के समय में हुए वास्तविक खर्च से लगभग तीन गुणा- मुख्यमंत्री
16 वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार हरियाणा का केंद्रीय करों में हिस्सा बढ़कर 1.361 प्रतिशत हुआ
यह 15वें वित्त आयोग की तुलना में 24.52 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि को है दर्शाता
वर्ष 2023- 24 तक लगभग 27 लाख लोगों को रोजगार के नए अवसर हुए प्रदान
2005 से 2014 की अवधि के बीच प्रदेश में थे लगभग 45 विश्वविद्यालय, वर्ष 2015 से 2025 की अवधि के बीच 80 नए विश्वविद्यालय प्रदेश में किए गए स्थापित
राज्य के राजस्व में वर्ष 2024 -25 में लगभग 52 हजार 376 करोड रुपए की हुई वृद्धि- मुख्यमंत्री
उद्योग एवं श्रमिक के बीच सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने के लिए उद्योग श्रमिक मैत्री परिषद का किया गया गठन
वर्ष 2015- 25 की अवधि में उद्यम और उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर 20 लाख से अधिक एमएसएमई रजिस्ट्रेशन हुए
अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच हरियाणा का कुल निर्यात 19.10 बिलियन यूएस डॉलर का रहा- मुख्यमंत्री
हरियाणा केवल विकास ही नहीं कर रहा बल्कि 2047 तक विकसित हरियाणा के रोडमैप को कर रहा है तैयार- मुख्यमंत्री