Monday, February 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नल्हड़ेश्वर मंदिर नूंह में किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि पर्व की बधाई धनपत सिंह सांगी स्मृति में आगामी 23 से 27 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा सांग महोत्सव-2026विकसित सोहना-तावडू विकास रैली में मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएंमुख्यमंत्री ने दी नूंह जिला को अनेक सौगातें, 47 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटनमेवात की धरती ने सदैव साहस, बलिदान और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढ़ाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत विजन का जीवंत उदाहरण: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोषहरियाणा ने एनसीआर में 53 करोड़ रुपये के राषि से खाद्य एवं औषधि सुरक्षा अवसरंचना बढाईT20 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया
 
Haryana

विकसित सोहना-तावडू विकास रैली में मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं

February 15, 2026 10:29 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विकसित सोहना-तावडू विकास रैली में कई अहम घोषणाएं भी की है। उन्होंने  घोषणा करते हुए कहा कि सोहना में हरियाणा राज्य परिवहन का सब डिपो बनाया जाएगा। इसके अलावा तावडू शहर और सोहना में बाईपास भी बनाया जाएगा। सोहना तावडू से सोहना तावडू से सोहना पलवल की डीपीआर सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय को भिजवा रखी है, इस पर जल्द काम शुरू होगा। उन्होंने सोहना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए 5 करोड रुपये दिए जाने की भी घोषणा की।

 

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम सोहना एलिवेटेड एक्सप्रेस वे को दमदमा मोड से बढ़ाकर निरंकारी कॉलेज तक करने की विस्तृत रिपोर्ट भी संबंधित विभाग को भेजने और स्वीकृति आने पर इसे बनवाने की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोहना में जमीन उपलब्ध होने पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बनाने, सोहना के बाघनकी गांव में प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनाने तथा घामड़ौज तथा खोरी कलां गांव में सब हेल्थ सेंटर बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने तावडू के हसनपुर में सामुदायिक केंद्र, सोहना के सहजावास, रिठौज में 65—65 लागत से सामुदायिक केंद्र बनाने की भी घोषणा की भी।

 

मुख्यमंत्री ने तावडू के कौटा खेंडला के खेल स्टेडियम में इनडोर कुश्ती मैदान बनवाने का भी ऐलान किया। इसके अलावा भूमि उपलब्ध करवाने पर तावडू में नया बस स्टैंड बनाने, जमीन उपलब्ध करवाने पर सोहना में नई अनाज मंडी बनवाने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने सोहना विधानसभा क्षेत्र की 41.94 किलोमीटर की 31 सड़के और पीडब्ल्यूडी की 407 किलोमीटर की डीएलपी अवधि की सड़कें आवश्यकतानुसार एजेंसी से दुरुस्त करवाने की बात कहीं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि 35 करोड़ 30 लाख की लागत से 32.82 किलोमीटर की 7 नई सड़कों के निर्माण कार्य को करवाया जाएगा। उन्होंने 100 किलोमीटर की सड़कों की 45.98 करोड़ से स्पेशल रिपेयरिंग कराये जाने को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाबार्ड पीएमजीएसवाई के तहत 15.90 किलोमीटर की 3 सड़कों की 12 करोड़ 10 लाख से विशेष मरम्मत होगी। मुख्यमंत्री ने खेत खलियान योजना के तहत सोहना के खेतों के 25 किलोमीटर तक के रास्तों को पक्का किया जाने का भी ऐलान किया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नल्हड़ेश्वर मंदिर नूंह में किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि पर्व की बधाई धनपत सिंह सांगी स्मृति में आगामी 23 से 27 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा सांग महोत्सव-2026 मुख्यमंत्री ने दी नूंह जिला को अनेक सौगातें, 47 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन मेवात की धरती ने सदैव साहस, बलिदान और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढ़ाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत विजन का जीवंत उदाहरण: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष हरियाणा ने एनसीआर में 53 करोड़ रुपये के राषि से खाद्य एवं औषधि सुरक्षा अवसरंचना बढाई
पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में रात को हुआ ‘सूर्य उदय’,विनोद धत्तरवाल लगातार दूसरी बार बने प्रधान
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण पर की सख्त कार्रवाई करते हुए चार सप्ताह में 1849 चालान जारी किए पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजनाz मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन विकसित उद्योग, विकसित श्रमिक" पर रहेगा सरकार का फोकस: नायब सिंह सैनी