*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता*
केंद्र सरकार का यह बजट आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर करता है पेश- मुख्यमंत्री
इस बजट में विकसित भारत के स्तंभ गरीब, युवा, महिला और किसानों को रखा गया है केंद्र में
देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को लगभग 12 लाख 20 हजार करोड रुपए तक बढ़ाया
युवा कौशल विकास व शिक्षा क्षेत्र के लिए 1 लाख 39 हजार करोड रुपए का किया गया प्रावधान
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक, बायोटेक और साइबर सिक्योरिटी जैसी तकनीकों के लिए 10 हज़ार करोड रुपए का विशेष फंड रखा गया
इसका सीधा लाभ गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और रोहतक जैसे शैक्षणिक व तकनीकी केंद्रों को मिलेगा
स्टार्टअप और उद्यमिता के लिए भी 7500 करोड रुपए के प्रावधान से हरियाणा का स्टार्टअप इकोसिस्टम होगा और मजबूत
महिला रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए लगभग 8000 करोड रुपए का किया गया प्रावधान
बायोफार्मा शक्ति पल के अंतर्गत 10 हज़ार करोड रुपए का किया गया प्रावधान
स्वास्थ्य और संरचना के लिए 20 हजार करोड रुपए वह मेडिकल टूरिज्म के लिए 5000 करोड रुपए का समर्थन दिया गया
इससे गुरुग्राम, पंचकूला, रोहतक और करनाल जैसे क्षेत्रों में फार्मा क्लस्टर मेडिकल कॉलेज और आधुनिक अस्पतालों को मिलेगी नई गति
कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए 1 लाख 62 हजार करोड रुपए का किया गया प्रावधान
बागवानी और उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने से हमारे दक्षिण हरियाणा और शुष्क क्षेत्र में किसानों के लिए खुलेंगी नई संभावनाएं
सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक, कॉम्पोनेंट और बायो फार्मा को बढ़ावा देने की योजनाओं से गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे क्षेत्रों में नई निवेश परियोजनाएं आएंगी
200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के पुनर्जीवन का निर्णय पानीपत, यमुनानगर और अंबाला जैसे पारंपरिक औद्योगिक शहरों को देगा नई ऊर्जा
हाई स्पीड रेल, शहरी आर्थिक क्षेत्रों और टियर 2 व टियर 3 शहरों पर ध्यान देने से रोहतक, हिसार, करनाल, सिरसा और रेवाड़ी जैसे शहरों में रोजगार आधारित शहरीकरण को मिलेगा बढ़ावा
बजट में ग्रीन एनर्जी और बैट्री स्टोरेज पर जोर देने से हरियाणा में सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं का होगा विस्तार
टैक्स प्रक्रिया में सरलता, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दावों पर शुल्क में छूट और शिक्षा का इलाज पर खर्च कम होने से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ
हरियाणा को रेलवे क्षेत्र के लिए 3566 करोड़ रूपये किए गए आवंटित
हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बनाया जा रहा है आधुनिक
यह रेलवे पुश हरियाणा को एक मजबूत औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में करेगा स्थापित
वर्ष 2026 27 में हरियाणा को केंद्रीय करों से लगभग 20 हजार 772 करोड रुपए होंगे प्राप्त
यह राशि पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से करीब 5547 करोड रुपए है अधिक
16वें वित्त आयोग से मिलने वाले अतिरिक्त संसाधन हरियाणा को और तेजी से विकास के पथ पर आगे ले जाने में करेंगे मदद
यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में एक निर्णायक कदम होगा साबित