मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार की देर शाम तक चली हरियाणा कैबिनेट मीटिंग खत्म हो गई। इसमें हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीख पर मुहर लग गई है।बजट सत्र की शुरुआत 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगा. कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और रणबीर गंगवा ने जानकारी दी. इस सत्र में सरकार की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं, किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और बुनियादी ढांचे से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. विपक्ष भी विभिन्न जनहित के विषयों को लेकर सरकार को घेर सकता है. बजट सत्र को राज्य के आर्थिक और नीतिगत फैसलों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है