Tuesday, January 27, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बैठक की जानकारी दी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्री बजट बैठक , प्रदेश के सांसद, कैबिनेट मंत्री और विधायकों के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठकहरियाणा में 5 आईएएस, 1 आईआरपीएस अधिकारी का तबादलाहरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आगामी 2 फरवरी को दोपहर बाद 4 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर स्थित मुख्य सभा कक्ष में होगीहरियाणा और पंजाब की संयुक्त बैठक शुरू, l सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार SYL के विषय पर हो रही है बैठक , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल समेत कई प्रशासनिक अधिकारी बैठक में मौजूदमुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम 77वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाईहरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज यमुनानगर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के उपरांत परेड का निरीक्षण कर सलामी दीभाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली 77वें गणतंत्र दिवस पर सोनीपत भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज (झंडा) फहराया
 
Haryana

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बैठक की जानकारी दी

January 27, 2026 03:56 PM

हरियाणा और पंजाब के मध्य एसवाईएल के विषय को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस विषय पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी और पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल भी मौजूद रहे।

 

बैठक के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बैठक की जानकारी दी।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने "पवन गुरु पानी पिता माता धरत महत," का संदेश दिया है। यह गुरुओं की पावन धरती है और गुरुओं की शिक्षाएं आज भी हमारे लिए अनमोल रतन हैं, जो हमारे लिए मार्गदर्शक है।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बैठक बेहद सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई है। जब बातचीत अच्छे माहौल में होती है, तो उसका परिणाम भी सार्थक निकलता है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि दोनों राज्यों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है कि एसवाईएल से जुड़े मुद्दे पर आगे विस्तृत चर्चा के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि व्यावहारिक और स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

 

उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और आज की बैठक भी उसी दिशा में आयोजित की गई। पहले भी केंद्रीय जल संसाधन मंत्री श्री सीआर पाटील की मध्यस्थता में बैठक हो चुकी है।

 

प्रेस वार्ता के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने कहा कि आज की बैठक बड़े ही अच्छे माहौल में हुई है और इस बात पर सहमति बनी है कि पहले दोनों राज्यों के अधिकारी मिलकर इस मसले पर बैठक करेंगे।

 

इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, पंजाब के मुख्य सचिव श्री के पी सिन्हा, हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल सहित दोनों राज्यों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इनके अलावा, दोनों राज्यों के एडवोकेट जनरल भी मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्री बजट बैठक , प्रदेश के सांसद, कैबिनेट मंत्री और विधायकों के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक हरियाणा में 5 आईएएस, 1 आईआरपीएस अधिकारी का तबादला हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आगामी 2 फरवरी को दोपहर बाद 4 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर स्थित मुख्य सभा कक्ष में होगी हरियाणा और पंजाब की संयुक्त बैठक शुरू, l सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार SYL के विषय पर हो रही है बैठक , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल समेत कई प्रशासनिक अधिकारी बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम 77वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज यमुनानगर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के उपरांत परेड का निरीक्षण कर सलामी दी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली 77वें गणतंत्र दिवस पर सोनीपत भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज (झंडा) फहराया केंद्रीय ऊर्जा ,शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल ने दी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन की शुभकामनाएँ केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ