Tuesday, January 27, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बैठक की जानकारी दी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्री बजट बैठक , प्रदेश के सांसद, कैबिनेट मंत्री और विधायकों के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठकहरियाणा में 5 आईएएस, 1 आईआरपीएस अधिकारी का तबादलाहरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आगामी 2 फरवरी को दोपहर बाद 4 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर स्थित मुख्य सभा कक्ष में होगीहरियाणा और पंजाब की संयुक्त बैठक शुरू, l सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार SYL के विषय पर हो रही है बैठक , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल समेत कई प्रशासनिक अधिकारी बैठक में मौजूदमुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम 77वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाईहरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज यमुनानगर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के उपरांत परेड का निरीक्षण कर सलामी दीभाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली 77वें गणतंत्र दिवस पर सोनीपत भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज (झंडा) फहराया
 
Haryana

हरियाणा में 5 आईएएस, 1 आईआरपीएस अधिकारी का तबादला

January 27, 2026 01:55 PM

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आईएएस और एक आईआरपीएस अधिकारी के स्थानांतरण एव नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

 

श्री सुधीर राजपाल, जो अब तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, आयुष विभाग तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे, को गृह, कारागार, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। इसके अलावा, उन्हें पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।

 

गृह, जेल, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभागों की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा चकबंदी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वित्तायुक्त, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

 

श्री अरुण कुमार गुप्ता, जो मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव के तौर पर कार्यरत थे, को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव तथा वित्त एवं योजना विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

 

श्री साकेत कुमार, जो मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव हरियाणा, विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के तौर पर कार्यरत थे, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव लगाया गया है। उन्हें कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

 

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव, जिला नगर आयुक्त, पंचकूला तथा नगर निगम आयुक्त, पंचकूला श्री राम कुमार सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव तथा पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

 

आईआरपीएस अधिकारी श्री विनय कुमार, जो हरियाणा लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव तथा पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे, को नगर निगम, पंचकूला का आयुक्त, जिला नगर आयुक्त, पंचकूला तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का विशेष कार्य अधिकारी लगाया गया

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बैठक की जानकारी दी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्री बजट बैठक , प्रदेश के सांसद, कैबिनेट मंत्री और विधायकों के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आगामी 2 फरवरी को दोपहर बाद 4 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर स्थित मुख्य सभा कक्ष में होगी हरियाणा और पंजाब की संयुक्त बैठक शुरू, l सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार SYL के विषय पर हो रही है बैठक , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल समेत कई प्रशासनिक अधिकारी बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम 77वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज यमुनानगर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के उपरांत परेड का निरीक्षण कर सलामी दी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली 77वें गणतंत्र दिवस पर सोनीपत भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज (झंडा) फहराया केंद्रीय ऊर्जा ,शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल ने दी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन की शुभकामनाएँ केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ