Thursday, January 22, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
गुमशुदा लोगों की तलाश को सशक्त बनाने की दिशा में हरियाणा पुलिस का बड़ा कदम, पिछले एक साल में 17 हजार से अधिक बिछड़ों की घर वापसी करवाई गईओलंपिक में पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाया जा रहा है उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर - नायब सिंह सैनीबजट-पूर्व परामर्श बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले—हरियाणा में स्टार्टअप्स को मिली नई उड़ानराज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्लोकों पर लिखी किताब का विमोचन कियास्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किए लगभग 3 करोड़ के शिलान्यास व उद्घाटन20 फरवरी तक फिर खुलेगा एचकेआरएनएल पोर्टलमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पानीपत के विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों की प्री बजट बैठक में अहम घोषणा1जाटल रोड नहर पर बनेगा 32 करोड़ 52 लाख रूपये की लागत से पुल
 
Haryana

ओलंपिक में पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाया जा रहा है उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर - नायब सिंह सैनी

January 22, 2026 01:12 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतने के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर हरियाणा सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रदेश में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार की तरफ से खेल नर्सरियों के साथ-साथ अन्य खेल केन्द्र भी बनाए गए हैं। सरकार ने खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई हैं जिसके चलते खिलाड़ी देश के लिए सबसे ज्यादा मेडल जीतकर ला रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री वीरवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत करीब 5 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सिंथेटिक हॉकी मैदान का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया योजना के तहत 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आल वेदर स्विमिंग पूल के प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने स्वयं हॉकी स्टिक थामी और नए सिंथेटिक ट्रैक पर जोरदार स्ट्रोक लगाकर मैदान का परीक्षण किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंथेटिक हॉकी खेल मैदान से अब उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना से राज्य के खिलाड़ी ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और भी अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। यह आयोजन न केवल बुनियादी ढांचे के विकास का प्रतीक रहा, बल्कि हरियाणा को देश का खेल हब बनाए रखने के संकल्प को भी दोहराया गया।

 

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत बनाए गए सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोट्रफ की जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय की तरफ से 10 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध करवाया गया था। इस बजट से 5.50 करोड़ रुपये हॉकी खेल मैदान पर खर्च किए गए हैं और 4.50 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पज इंडोर खेल हॉल का निर्माण किया जाएगा।

इस मौके पर उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत में खेलों के प्रति छात्रों को प्रोत्साहित करते कुलपति प्रो. (डॉ.) देविन्द्र सिंह
गुमशुदा लोगों की तलाश को सशक्त बनाने की दिशा में हरियाणा पुलिस का बड़ा कदम, पिछले एक साल में 17 हजार से अधिक बिछड़ों की घर वापसी करवाई गई बजट-पूर्व परामर्श बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले—हरियाणा में स्टार्टअप्स को मिली नई उड़ान राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्लोकों पर लिखी किताब का विमोचन किया स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किए लगभग 3 करोड़ के शिलान्यास व उद्घाटन 20 फरवरी तक फिर खुलेगा एचकेआरएनएल पोर्टल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पानीपत के विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों की प्री बजट बैठक में अहम घोषणा 1जाटल रोड नहर पर बनेगा 32 करोड़ 52 लाख रूपये की लागत से पुल राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल पंचकूला में, मुख्यमंत्री गुरुग्राम में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, लोक भवन चंडीगढ़ में होगा ‘एट होम’ कार्यक्रम हरियाणा सरकार ने दी परीक्षाओं में कृपाण और मंगलसूत्र की अनुमति