Saturday, January 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
संत महापुरुषों की शिक्षाओं से सामाजिक समरसता को मजबूत कर रही है हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री2047 तक विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याणघोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी50 प्रतिशत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सुपरवाईजर पदौन्नत - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीजी राम जी एक्ट से आएगी पारदर्शिता: डॉ अरविंद शर्मा लोक निर्माण विभाग भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मॉडल सड़कों का निर्माण, रोड सेफ्टी ऑडिट एवं सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य कर रहा है : मंत्री श्री रणबीर गंगवाCET नीति से जुड़े मामले में आयोग ने मजबूती से रखा पक्ष: हिम्मत सिंहहरियाणा बनेगा खेलों का पावर हाउस : गौरव गौतम
 
Haryana

संत महापुरुषों की शिक्षाओं से सामाजिक समरसता को मजबूत कर रही है हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री

January 16, 2026 09:11 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने संत महापुरूषों की शिक्षाओं व उनके जीवन से जुड़े पहलुओं की जानकारी आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनकी जयंतियों पर सरकारी तौर पर समारोह का आयोजन करने की शुरुआत कर समाज को सामाजिक समरसता का एक संदेश दिया है। इस दिशा में सरकार द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे।

 

मुख्यमंत्री शुक्रवार को विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी के नेतृत्व में उनके आवास पर (संत कबीर कुटीर) आए प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर श्री कृष्ण लाल पंवार और श्री कृष्ण बेदी ने मुख्यमंत्री को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के लिए आमंत्रित भी किया।  

 

श्री नायब सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार गुरु रविदास जयंती को पूर्ण श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने सभी से समन्वय और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का आह्वान किया।

 

विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि यह राज्य स्तरीय समारोह 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 14 जिलों- पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, जींद, हांसी तथा झज्जर तथा फतेहाबाद से ब्लाॅक स्तर तक के व शेष 9 जिलों से जिला स्तर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात, स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि समारोह सुचारू एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर जिले में श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने के लिए विशेष समितियों का गठन किया जाएगा, जो निमंत्रण पत्र वितरण और समन्वय का कार्य करेंगी।

 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डाॅ. बनवारी लाल, नीलोखेड़ी से विधायक श्री भगवान दास कबीर पंथी, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, भाजपा नेता बन्तो कटारिया तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार श्री सुदेश कटारिया सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
2047 तक विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 50 प्रतिशत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सुपरवाईजर पदौन्नत - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी राम जी एक्ट से आएगी पारदर्शिता: डॉ अरविंद शर्मा लोक निर्माण विभाग भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मॉडल सड़कों का निर्माण, रोड सेफ्टी ऑडिट एवं सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य कर रहा है : मंत्री श्री रणबीर गंगवा CET नीति से जुड़े मामले में आयोग ने मजबूती से रखा पक्ष: हिम्मत सिंह
हरियाणा बनेगा खेलों का पावर हाउस : गौरव गौतम
कैबिनेट मंत्री अनिल विज के हाथों विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर प्राप्त करेंगे "हरियाणा गौरव अवॉर्ड
हरियाणा सरकार ने ईडब्ल्यूएस की आय सीमा बढ़ाई 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर