Saturday, January 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
संत महापुरुषों की शिक्षाओं से सामाजिक समरसता को मजबूत कर रही है हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री2047 तक विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याणघोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी50 प्रतिशत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सुपरवाईजर पदौन्नत - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीजी राम जी एक्ट से आएगी पारदर्शिता: डॉ अरविंद शर्मा लोक निर्माण विभाग भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मॉडल सड़कों का निर्माण, रोड सेफ्टी ऑडिट एवं सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य कर रहा है : मंत्री श्री रणबीर गंगवाCET नीति से जुड़े मामले में आयोग ने मजबूती से रखा पक्ष: हिम्मत सिंहहरियाणा बनेगा खेलों का पावर हाउस : गौरव गौतम
 
Haryana

घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

January 16, 2026 09:10 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा भी उपस्थित रहे।

 

बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने विभाग के अंतर्गत लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों और भवनों से संबंधित परियोजनाएं आम जनता की सुविधा से सीधे जुड़ी होती हैं, इसलिए गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों से कहा कि फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और जिन परियोजनाओं में अड़चनें आ रही हैं, उनका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यों की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

 

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार,  ओएसडी श्री राज नेहरू सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
संत महापुरुषों की शिक्षाओं से सामाजिक समरसता को मजबूत कर रही है हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण 50 प्रतिशत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सुपरवाईजर पदौन्नत - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी राम जी एक्ट से आएगी पारदर्शिता: डॉ अरविंद शर्मा लोक निर्माण विभाग भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मॉडल सड़कों का निर्माण, रोड सेफ्टी ऑडिट एवं सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य कर रहा है : मंत्री श्री रणबीर गंगवा CET नीति से जुड़े मामले में आयोग ने मजबूती से रखा पक्ष: हिम्मत सिंह
हरियाणा बनेगा खेलों का पावर हाउस : गौरव गौतम
कैबिनेट मंत्री अनिल विज के हाथों विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर प्राप्त करेंगे "हरियाणा गौरव अवॉर्ड
हरियाणा सरकार ने ईडब्ल्यूएस की आय सीमा बढ़ाई 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर