Monday, January 12, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
सफाई कर्मी समाज की मजबूत रीढ़ ,जिनके परिश्रम से शहरों व गांव में बनती है स्वच्छता की गरीमा - कृष्ण कुमार बेदीझूठ की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर करें पंजाब के लोग - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है लोहड़ी का पर्व - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीऋषभ पंत वनडे सीरीज से बाहर, ध्रुव जुरेल को किया गया टीम इंडिया में शामिललाल बहादुर शास्त्री की 60वीं पुण्यतिथि पर रेखा गुप्ता ने विजय घाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले - सोमनाथ में गर्व, गरिमा और गौरव हैविधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, AAP ने वाल्मिकी नाइक को गोवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कियालुधियाना :मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब में टेका मत्था,प्रदेश और प्रदेशवासियों के सुख- समृद्धि की करी कामना
 
Haryana

सफाई कर्मी समाज की मजबूत रीढ़ ,जिनके परिश्रम से शहरों व गांव में बनती है स्वच्छता की गरीमा - कृष्ण कुमार बेदी

January 11, 2026 08:24 PM

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की वह मजबूत रीढ़ हैं, जिनके परिश्रम से शहरों और गांवों की स्वच्छता, स्वास्थ्य और गरिमा बनी रहती है। वे हर मौसम, परिस्थिति और चुनौतियों में निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज को सुरक्षित रखने का कार्य करते हैं। सरकार और समाज दोनों का यह नैतिक दायित्व है कि उनके योगदान को सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के साथ स्वीकार किया जाए, क्योंकि स्वच्छ और स्वस्थ समाज की कल्पना उनके बिना अधूरी है।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने यह बात मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जीन्द के सैक्टर-6 स्थित महाराज अजमीढ़ भवन एवं सुनार धर्मशाला जींद में मैढ़ सुनार सभा द्वारा आयोजित सफाई कर्मचारी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही। उन्होंने सुनार समाज की निर्माणधीन धर्मशाला के लिए 11 लाख रूपये की धन राशि देने की भी घोषणा की।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि यदि समाज में सभी लोग केवल एक ही कार्य करें तो संतुलन संभव नहीं है। किसान अन्नदाता, डॉक्टर जीवनदाता, सैनिक देश के रक्षक है। उसी प्रकार सफाई कर्मी का भी अपना दायित्व है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सड़क एवं गलियों की सफाई नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने का माध्यम भी है।  उन्होंने कहा कि आज समाज को यह समझने की आवश्यकता है कि स्वच्छता के बिना कोई भी व्यवस्था सफल नहीं हो सकती।

 

श्री बेदी ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने वाले महापुरुषों और संतों के योगदान को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है और आज उनकी जयंती व पुण्यतिथियों को गरिमा के साथ मनाने का कार्य भाजपा की सरकार कर रही है । उन्होंने समाज में एकता, समरसता और सम्मान की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं सफाई कर्मचारियों के पैरों को साफ कर उनके श्रम, त्याग और सम्मान को पूरे देश के सामने प्रतिष्ठित किया है। यह संदेश देता है कि सफाई कर्मचारी समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनका सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया गया है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके। सरकार सैनिकों और सफाई कर्मचारियों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं क्रियान्वित कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरा करते हुए लाडो लक्ष्मी योजना को लागू किया है, जिससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है। पात्र नागरिकों को हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिल रही है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
झूठ की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर करें पंजाब के लोग - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है लोहड़ी का पर्व - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हर वर्ग के कल्याण को समर्पित होगा हरियाणा का आम बजट - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
जनता की सुरक्षा सर्वोपरि, लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मुख्यमंत्री मेहनतकश को आर्थिक व सामाजिक संरक्षण सुनिश्चित करेगा विकसित भारत जी राम जी कानून : डॉ. अरविंद शर्मा
अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता - मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री की विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन कानून 2025 को मजबूती के साथ लागू कर रहे हैं मुख्यमंत्री: श्याम सिंह राणा घटिया गुणवत्ता की दवाओं को लेकर अधिकारी सतर्क रहें : आरती सिंह राव प्रदेश के प्रत्येक वर्ग की उन्नति के लिए कार्य कर रही है सरकार : कृष्ण बेदी उत्तर भारत के आठ राज्यों की महिला साइकिलिस्ट दिखाएंगी "अस्मिता साइकलिंग लीग" में अपनी प्रतिभा