Friday, January 02, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हिमाचल: बब्बर खालसा ने ली नालागढ़ ब्लास्ट की जिम्मेदारी, FIR दर्जस्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि भावी ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने की होगी प्रयोगशाला- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतमजनगणना-2027 के लिए हरियाणा तैयार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणनाअंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना-1 (दयालु ) के 5794 परिवारों के लाभार्थियों को 217.36 करोड़ रुपए की राशि जारी - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीफसल खरीद में लापरवाही पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख, दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई - मुख्यमंत्रीनागरिकों को अम्बाला-शामली 121 किमी एक्सप्रेस-वे का जल्द मिलेगा तोहफा, दिसंबर 2026 तक कार्य होगा पूरा – कैबिनेट मंत्री अनिल विजपीएम मोदी 17 जनवरी और 18 जनवरी को मालदा-हावड़ा में रैलियां कर सकते हैंकेंद्र सरकार ने X को लिखी चिट्ठी, ग्रोक से अश्लील कंटेंट हटाने के निर्देश, रिपोर्ट भी मांगी
 
Haryana

अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना-1 (दयालु ) के 5794 परिवारों के लाभार्थियों को 217.36 करोड़ रुपए की राशि जारी - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

January 02, 2026 08:51 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना-1 (दयालु) के 5794 लाभार्थियों के खाते में 217.36 करोड़ रुपए की राशि जारी की। अब तक इस योजना के तहत 49 हजार 998 लाभार्थियों को 1881.355 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना-1 में सुधार किया गया है। इस योजना के लाभार्थियों का मृत्यु प्रमाण पत्र अब सीधे परिवार पहचान पत्र से जोड़ दिया गया है। इससे अब मृत्यु प्रमाण पत्र और दिव्यांग प्रमाण, पीपीपी डाटा से आसानी से सत्यापित  किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे योजना में पूर्ण रूप से पारदर्शिता आएगी और वास्तविक रूप से ही लाभार्थियों के परिवारों को लाभ मिलना सुनिश्चित होगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जन सहायक हेल्प मी मोबाईल ऐप भी शुरू किया गया है। इसके माध्यम से लाभार्थियों को वित्तीय सहायता आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते में सीधे डीबीटी से समय पर भेजी जा रही है। इसके अलावा ऐप से आवेदनकर्ता योजना और अपने आवेदन को ट्रैक भी कर सकता है। यह एक महत्वपूर्ण वित्तीय सुरक्षा योजना है जो नागरिकों को त्वरित लाभ देने के लिए क्रियान्वित की गई है। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में परिवार पहचान पत्र में पंजीकृत  परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए है। उन परिवारों को दुर्घटना के 90 दिन के अन्दर पोर्टल पर सहायता के लिए आवेदन करना अनिवार्य है। इस योजना के तहत दुर्घटना में स्थाई रूप से दिव्यांग होने या मृत्यु होने पर एक लाख रुपए से 5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

 

इस अवसर पर स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, मुख्य कार्यकारी हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास श्री जयेन्द्र सिंह छिल्लर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि भावी ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने की होगी प्रयोगशाला- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम जनगणना-2027 के लिए हरियाणा तैयार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना फसल खरीद में लापरवाही पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख, दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई - मुख्यमंत्री नागरिकों को अम्बाला-शामली 121 किमी एक्सप्रेस-वे का जल्द मिलेगा तोहफा, दिसंबर 2026 तक कार्य होगा पूरा – कैबिनेट मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा , कुंजपुरा (करनाल) मडलौडा ( पानीपत) और शहजादपुर (अंबाला) को नगरपालिका को दर्जा दिया गया
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक
हरियाणा के नए डीजीपी अजय सिंघल ने संभाला चार्ज
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं
हरियाणा सरकार ने 2 आईपीएस और 6 HPS अधिकारियों का किया तबादला