Sunday, December 28, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
संत, महापुरुषों और वीर शहीदों का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत - कृष्ण बेदीऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ पत्रकार गणेश सिंह चौहान की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोकराव नरबीर सिंह ने मालिबू टाउन में अंडरग्राउंड वाटर टैंक और इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य का किया शिलान्यासगुरुग्राम में सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत, फिट इंडिया के संकल्प के साथ युवाओं को मिलेगा नया मंचअमेरिका में भारी बर्फबारी, 1500 से ज्यादा उड़ानें रद्दलंदन में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर हिंदू समुदाय का प्रोटेस्टहिसार - राखीगढ़ीड़ी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी,राखीगढ़ी महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ,कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा भी कार्यक्रम में मौजूद18 दिसम्बर से शुरू हुए शीतकालीन सत्र में कुल 4 सीटिंग में लगभग 23 घंटे सकारात्मक चर्चा हुई:हरविन्द्र कल्याण,विधानसभा अध्यक्ष
 
Haryana

गुरुग्राम में सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत, फिट इंडिया के संकल्प के साथ युवाओं को मिलेगा नया मंच

December 27, 2025 08:46 PM

युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे जीवन-मूल्यों से जोड़ते हुए खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आज गुरुग्राम में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। गुरुग्राम सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने इस तीन दिवसीय खेल महोत्सव का उद्घाटन किया।

 

कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय मंत्री के आगमन पर डीसी गुरुग्राम अजय कुमार ने उनका स्वागत किया। महोत्सव के शुभारंभ समारोह में पटौदी से विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, गुरुग्राम से विधायक श्री मुकेश शर्मा, बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार तथा कोसली से विधायक श्री अनिल यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

खेलों के माध्यम से विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहे युवा : राव इंद्रजीत सिंह

 

शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि स्वस्थ, सक्षम और ऊर्जावान युवा ही विकसित भारत की सशक्त नींव रख सकते हैं तथा सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन स्थानीय खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें भविष्य की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने का सुनहरा मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि खेलों में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि अनुशासन ही खिलाड़ी को कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य तक पहुँचने की क्षमता प्रदान करता है।

 

राव ने कहागुरुग्राम सहित दक्षिण हरियाणा को फिर बनाएंगे खेलों की पहचान

 

राव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को मिलने वाली खेल उपलब्धियों में हरियाणा के खिलाड़ियों का लगभग 40 प्रतिशत योगदान है, जिस पर पूरे प्रदेश को गर्व है। हरियाणा के खिलाड़ी देश का ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं और आज पूरे देश की नजर हरियाणा की खेल प्रतिभाओं पर है। उन्होंने कहा कि भले ही सभी प्रतिभागी विजेता न बन पाएं, लेकिन खेल भावना, मेहनत और अनुशासन ही सबसे बड़ी जीत होती है। राव ने कहा कि एक समय गुरुग्राम की पहचान खेलों के क्षेत्र में अलग मुकाम रहा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से गुरुग्राम सहित दक्षिण हरियाणा की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 

प्रधानमंत्री मोदी की पहल से खेल संस्कृति को मिला नया विस्तार

 

राव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में खेलों को नई दिशा और पहचान मिली है। खेलो इंडिया अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट तथा पारंपरिक एवं स्वदेशी खेलों के संरक्षण को प्रोत्साहन देकर सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि स्वस्थ युवा ही विकसित भारत का आधार हैं। ऐसे प्रयास न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहे हैं, बल्कि स्वस्थ, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भारत के निर्माण में भी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

 

1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमकेंद्रीय मंत्री ने किया सम्मान

 

महोत्सव के अंतर्गत आयोजित 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस स्पर्धा में रेवाड़ी के अमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गुरुग्राम के अवनीश एवं आदेश ने क्रमशः तृतीय और द्वितीय स्थान हासिल किया। केंद्रीय मंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

इन स्थानों पर होंगी प्रतियोगिताएं

 

महोत्सव के तहत तीनों जिलों में खेल प्रतियोगताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम, गुरुग्राम में एथलेटिक्स एवं बॉक्सिंग, रेवाड़ी में राव तुलाराम खेल स्टेडियम में कबड्डी (एनएस) एवं फुटबॉल, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में फुटबॉल, नेहरू खेल स्टेडियम सिविल लाइन गुरुग्राम में वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक एवं हॉकी, जबकि डीएवी पुलिस लाइन नूंह में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

 

महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर डीसी अजय कुमार, डीसीपी (ईस्ट) डॉ गौरव राजपुरोहित, एसीपी अमित भाटिया सहित  अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

बॉक्स में

 

*10 खेल स्पर्धाओं में 2898 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम,

29 दिसंबर को होगा समापन*

 

इस आयोजन के तहत 10 खेल स्पर्धाओं नामतः एथलेटिक्स, कबड्डी (एनएस), फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्चरी, जूडो और जिम्नास्टिक में गुरुग्राम, रेवाड़ी और नूंह जिलों से आए 2898 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। सांसद खेल महोत्सव का समापन 29 दिसंबर को ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
संत, महापुरुषों और वीर शहीदों का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत - कृष्ण बेदी ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ पत्रकार गणेश सिंह चौहान की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक राव नरबीर सिंह ने मालिबू टाउन में अंडरग्राउंड वाटर टैंक और इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य का किया शिलान्यास हिसार - राखीगढ़ीड़ी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी,राखीगढ़ी महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ,कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा भी कार्यक्रम में मौजूद
18 दिसम्बर से शुरू हुए शीतकालीन सत्र में कुल 4 सीटिंग में लगभग 23 घंटे सकारात्मक चर्चा हुई:हरविन्द्र कल्याण,विधानसभा अध्यक्ष
हरियाणा में भव्य रूप से मनाया गया सुशासन दिवस, पंचकूला में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय समारोह
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों को 9 गुड गवर्नेंस अवॉर्ड प्रदान किए राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह: मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा—उनके आदर्श हरियाणा को नई दिशा दे रहे हैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर प्रदेश में सुशासन दिवस समारोह का किया गया आयोजन सुशासन दिवस पर हरियाणा भर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, मंत्रियों ने सुशासन के संकल्प को दोहराया