Sunday, February 01, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
बजट 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकातमुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनातPM मोदी आज गुरु रविदास जयंती के अवसर पर पंजाब में जालंधर के पास डेरा सचखंड बल्लान का दौरा करेंगेअटारी, अमृतसर (पंजाब): पाकिस्तान ने सात भारतीय कैदियों को वापस भेजाउपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का उद्घाटनसूरजकुंड में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का भव्य आगाजसूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव के मंच पर छाई गोहाना की जलेबियों की मिठासराज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी 6 से 8 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में
 
Education

इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए दाखिले शुरू

December 17, 2025 06:47 PM

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा  जनवरी 2026 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग एवं ऑनलाइन लर्निंग कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 तक इग्नू में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं।

 

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू भारत का सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय है, जो वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई सत्र में प्रवेश प्रक्रिया संचालित करता है। इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए दाखिले शुरू हो चुके है कौशल आधारित एवं ज्ञान आधारित शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए इग्नू एक उत्कृष्ट विकल्प है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान का संवर्धन कर उन्हें समान अवसर प्रदान करना है।

 

इग्नू विशेष रूप से दूरदराज क्षेत्रों, ग्रामीण अंचलों एवं वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रहा है। ऐसे विद्यार्थी जिन्हें मेरिट या किसी अन्य कारणवश नियमित कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं मिल पाया हो, अथवा जो किसी कारण से नियमित शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते, वे इग्नू के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखकर डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति भी दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा को सहज रूप से आगे बढ़ा सकते हैं।

 

इग्नू में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के अनेक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहा है तथा इग्नू के सभी पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त हैं। इग्नू की शिक्षा प्रणाली अत्यंत लचीली है, जिससे विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार अध्ययन कर सकते हैं।

 

उन्होंने  बताया कि इग्नू की मान्यता न केवल पूरे भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है। देशभर में इग्नू के 67 क्षेत्रीय केंद्र एवं 2000 से अधिक अध्ययन केंद्र कार्यरत हैं।

 

इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 से पूर्व आवेदन सुनिश्चित करें।

Have something to say? Post your comment
More Education News
इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–2025 : छात्रों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने का बड़ा कदम एमडीयू में 23 शोधार्थी पीएचडी डिग्री के पात्र घोषित
CGC Jhanjeri अब बना CGC University, Mohali: अगली पीढ़ी के लिए एक नई सोच और नया विजन
हरियाणा HBSE 10 बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ
पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों ने नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की
NEET UG 2024 के नतीजे घोषित हुए हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित असम 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 75.7% विद्यार्थी हुए पास सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2024 के लिए आवेदन की बढ़ाई तिथि जेईई और नीट की राह होगी आसान, वीएमसी ने लॉन्च किया इस साल का विद्या मंदिर इंटलेक्ट क्वेस्ट