Wednesday, December 03, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
वीआईपी नंबर की ₹1.17 करोड़ की बोली लगाकर पीछे हटना पड़ा भारी, परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्रममता बनर्जी सिर्फ एक विशेष वर्ग की राजनीति कर रही हैं - नायब सिंह सैनीसूफीवाद: असहिष्णुता के दौर में एक मुस्लिम महिला की आवाज़चंडीगढ़:दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा के मुख्यमंत्री सिंह सैनी के द्वारा दूसरी क़िस्त 7 लाख लाभार्थियों को राशि वितरण करते हुएमुख्यमंत्री ने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बलराम कुश्ती दंगल के रूप में दिया एक नया प्लेटफार्म - गौरव गौतमसुशासन दिवस तक सभी नागरिक सेवाओं को ऑटो अपील सिस्टम पर ऑनबोर्ड करना सुनिश्चित करें - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीचंडीगढ़--- हरियाणा सरकार ने नए DGP के लिए UPSE को भेजने वाले सात IPS का पैनल तैयार कियामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सदन संदेश’ का किया विमोचन
 
Haryana

वीआईपी नंबर की ₹1.17 करोड़ की बोली लगाकर पीछे हटना पड़ा भारी, परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र

December 03, 2025 02:34 PM
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में हाल ही में एचआर 88 बी 8888 नंबर के लिए ऑनलाइन नीलामी के दौरान किसी व्यक्ति ने 1 करोड़ 17 लाख रूपए की सबसे ऊंची बोली लगाई थी। लेकिन बोली लगाने के बाद उस व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा राशि जब्त होने दी, इसलिए इस संबंध में उस व्यक्ति की संपति और आय की जांच करवाई जाएगी और देखा जाएगा कि वास्वत में उस व्यक्ति की आर्थिक क्षमता एक करोड 17 लाख रूपए की बोली लगाने की है या नहीं। 
 
मीडिया कर्मियों से आज बातचीत करते हुए मंत्री अनिल विज ने बताया कि राज्य में फैंसी और वीवीआईपी वाहन नंबर नीलामी प्रणाली से आवंटित किए जाते हैं और कई लोग बड़ी-बड़ी बोलियां लगाकर इन नंबरों को खरीदने की कोशिश करते हैं। यह न केवल प्रतिष्ठा का विषय होता है, बल्कि सरकार की राजस्व वृद्धि में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एचआर 88 बी 8888 नंबर के लिए ऑनलाइन नीलामी के दौरान किसी व्यक्ति ने 1 करोड़ 17 लाख रूपए की सबसे ऊंची बोली लगाई थी। लेकिन बोली लगाने के बाद उस व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा राशि जब्त होने दी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बोली लगाना सिर्फ शौक बनता जा रहा है, न कि जिम्मेदारी।
 
*व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज*
 
परिवहन मंत्री ने कहा कि “मैंने परिवहन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिस व्यक्ति ने यह बोली लगाई, उसकी संपत्ति और आय की पूरी जांच करवाई जाए। यह देखा जाए कि वास्तव में उस व्यक्ति की आर्थिक क्षमता 1 करोड़ 17 लाख रुपये की बोली लगाने की है भी या नहीं।” उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में आयकर विभाग को भी पत्र भेजकर विस्तृत जांच के लिए कहा जा रहा है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति गलत जानकारी या बिना आर्थिक क्षमता के बोली न लगा सके।
 
गौरतलब है कि गत दिनों चरखी दादरी के बाढ़ड़ा उपमंडल के ‘HR88B8888’ नंबर के लिए ऑनलाइन ऑक्शन हुई थी। इस नंबर की नीलामी 1 करोड़ 17 लाख रुपये में तक हुई थी और हिसार के एक व्यक्ति ने यह बोली लगाई थी और 11 हजार सुरक्षा राशि जमा कराई थी, मगर बोली के पैसे जमा करवाने के आखिरी दिन उसने पैसे जमा नहीं करवाए।  
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ममता बनर्जी सिर्फ एक विशेष वर्ग की राजनीति कर रही हैं - नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़:दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा के मुख्यमंत्री सिंह सैनी के द्वारा दूसरी क़िस्त 7 लाख लाभार्थियों को राशि वितरण करते हुए
मुख्यमंत्री ने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बलराम कुश्ती दंगल के रूप में दिया एक नया प्लेटफार्म - गौरव गौतम सुशासन दिवस तक सभी नागरिक सेवाओं को ऑटो अपील सिस्टम पर ऑनबोर्ड करना सुनिश्चित करें - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़--- हरियाणा सरकार ने नए DGP के लिए UPSE को भेजने वाले सात IPS का पैनल तैयार किया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सदन संदेश’ का किया विमोचन
विकसित भारत 2047 का लक्ष्य मजबूत विधायिका से ही संभव : विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आगामी 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर स्थित मुख्य सभा कक्ष में हरियाणा मंत्रीपरिषद की बैठक होगी।
अम्बाला छावनी में ईएसआईसी का 100 बिस्तरों के आधुनिक अस्पताल का जल्द होगा निर्माण - श्रम मंत्री अनिल विज एचआईवी एड्स को हराने के लिए जन-जन में जागरूकता फैलाना जरूरी - स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव