Monday, December 01, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
अम्बाला छावनी में ईएसआईसी का 100 बिस्तरों के आधुनिक अस्पताल का जल्द होगा निर्माण - श्रम मंत्री अनिल विजएचआईवी एड्स को हराने के लिए जन-जन में जागरूकता फैलाना जरूरी - स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावईसीआई ने ‘ईसीआईनेट‘ डिजिटल प्लेटफॉर्म को और ज्यादा यूज़र-फ्रेंडली बनाने के लिए मांगे सुझावमुख्यमंत्री 3 दिसंबर को राज्य के इंटीग्रेटेड होम डैशबोर्ड का उद्घाटन करेंगे – डॉ. सुमिता मिश्राकुरुक्षेत्र को दुनिया का सबसे गौरवपूर्ण स्थान बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसन्निहित सरोवर पर मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के बीच किया दीपदानखेल मंत्री गौरव गौतम का एक्शन हरियाणा खेल विभाग में बड़ी कार्रवाई, मुख्य सचिव IPS नवदीप सिंह विर्क और खेल महानिदेशक IAS संजीव वर्मा की छुट्टी, खेल विभाग से हटाया गया।हरियाणा सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
 
Haryana

एचआईवी एड्स को हराने के लिए जन-जन में जागरूकता फैलाना जरूरी - स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

December 01, 2025 09:38 PM

 हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक सशक्त और संवेदनशील स्वास्थ्य ढांचा विकसित किया गया है, जिसकी गुणवत्ता से एचआईवी संक्रमित का हर संभव इलाज किया जा रहा है। हम सबको मिलकर भारत को एड्स मुक्त बनाया है, इसमें आमजन की सहभागिता बहुत जरूरी है। एचआईवी एड्स एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी को हराने के लिए जन-जन को जागरूक करना आवश्यक है।

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव सोमवार को कैथल में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। इससे पहले मंत्री आरती सिंह राव ने स्कूल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

 

मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में 104 आईसीटीसी केंद्र, जिनमें फरीदाबाद की मोबाइल आईसीटीसी भी शामिल हैं। हरियाणा में 24 एआरटी केंद्र हैं, जिनमें 13 नए केंद्र मेडिकल कॉलेजों में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 5 एफआईएआरटी केंद्र और 4 लिंक एआरटी केंद्र भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इससे जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सभी क्षेत्रों में सुनिश्चित हुई है।

 

उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड के माध्यम से अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसे टेस्ट एचआईवी पीड़ितों के लिए निशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दिसंबर, 2021 से हरियाणा सरकार द्वारा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को 2250 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिसके तहत 54 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं तथा इस वर्ष 27 करोड़ 78 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों को सरकारी ब्लड बैंक द्वारा निःशुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा नामित एआरटी केंद्र में उपचार के लिए एड्स के मरीजों को द्वितीय श्रेणी में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाती है। हरियाणा राज्य में एचआईवी/एड्स संक्रमित व्यक्ति निशुल्क कानूनी सहायता का हकदार है। हरियाणा के प्रत्येक जिले में सरकार द्वारा नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आमजन की जागरूकता और समुदाय की भागीदारी ही हमारी सफलता की कुंजी है। हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा नियमित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा में एचआईवी एड्स के अंतर्गत एक्ट 2017 लागू किया गया है। हरियाणा राज्य के छह डिविजनल कमिश्नर को लोकपाल नियुक्त किया गया है, जिसमें एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के अधिकारों से जुड़े किसी भी उल्लंघन पर शिकायत दर्ज करने और समाधान पाने की निशुल्क व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त टोल फ्री राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1097 गुप्त रूप से जानकारी, मार्गदर्शन और परामर्श प्रदान करने के लिए सदैव उपलब्ध है।

 

इस असवर पर विधायक श्री सतपाल जांबा ने कहा कि विश्व एड्स दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों का जागरूक करना है। जागरूकता के माध्यम से ही हम इस बीमारी को हरा सकते हैं। सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर प्रदेश और देश को नशे से मुक्त करना है। हमें अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखना है, उनकी हर एक्टिविटी पर निगरानी रखनी है। बच्चों को अपना दोस्त बनाएं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
अम्बाला छावनी में ईएसआईसी का 100 बिस्तरों के आधुनिक अस्पताल का जल्द होगा निर्माण - श्रम मंत्री अनिल विज ईसीआई ने ‘ईसीआईनेट‘ डिजिटल प्लेटफॉर्म को और ज्यादा यूज़र-फ्रेंडली बनाने के लिए मांगे सुझाव मुख्यमंत्री 3 दिसंबर को राज्य के इंटीग्रेटेड होम डैशबोर्ड का उद्घाटन करेंगे – डॉ. सुमिता मिश्रा कुरुक्षेत्र को दुनिया का सबसे गौरवपूर्ण स्थान बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सन्निहित सरोवर पर मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के बीच किया दीपदान खेल मंत्री गौरव गौतम का एक्शन हरियाणा खेल विभाग में बड़ी कार्रवाई, मुख्य सचिव IPS नवदीप सिंह विर्क और खेल महानिदेशक IAS संजीव वर्मा की छुट्टी, खेल विभाग से हटाया गया।
हरियाणा सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भारत के उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने एनआईटी कुरुक्षेत्र के 20वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत श्रमिकों के लिए अच्छी खबर : एचएसआईआईडीसी ने आईएमटी मानेसर में अटल श्रमिक किसान कैंटीन की शुरुआत की विकसित भारत के लिए अभियान चलाया -नायब सैनी ,मुख्यमंत्री