Saturday, November 08, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
तरनतारन उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री सैनी की बड़ी जनसभावंदे मातरम’ के 150 साल पूरे ,मुख्य सचिव रस्तोगी ने कहा-यह हमारे राष्ट्रीय चरित्र की आत्माशहरी क्षेत्र में इजी मोड ऑफ ट्रेवलिंग प्रदान करना सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य : मनोहर लालप्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती: आरती सिंह रावमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा बीर बाबा बुढ्ढा साहिब जी, में माथा टेकाअनिल विज ने किया आह्वान, 'प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएंवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजनकिताबों में ही होता है इतिहास का दर्शन -अनुराग रस्तोगी
 
Haryana

शहरी क्षेत्र में इजी मोड ऑफ ट्रेवलिंग प्रदान करना सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य : मनोहर लाल

November 07, 2025 06:43 PM

केंद्रीय आवासन, शहरी एवं ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में इजी मोड ऑफ ट्रेवलिंग थीम के साथ सुगमता बनाए रखने के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था व सेवाएं प्रदान करना है। इस सम्मेलन में नीतिगत आधार पर आए सुझावों के साथ शहरी क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए जन सेवाएं प्रदान करने की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाए जाएंगे।

 

केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को गुरुग्राम में आयोजित तीन दिवसीय 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का  शुभारंभ करने उपरान्त सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने  परिसर में लगी शहरी विकास और गतिशीलता को दर्शाती विकासात्मक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने उपरांत अवलोकन भी किया।

 

शहरी विकास पर केंद्रित नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु हुई घोषणाएं :

 

श्री मनोहर लाल ने अपने मंत्रालय के माध्यम से आमजन की सुविधा व बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के उद्देश्य पर केंद्रित तीन बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि इनके शुरू होने से विकास की नई शुरुआत देखने को मिलेगी। उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड-डीएमआईएल की स्थापना की जाएगी जिसके तहत भारत के अलावा अन्य देशों के लिए यह एजेंसी मेट्रो के विस्तारीकरण की दिशा में काम करेंगी। वहीं मास रेपिड ट्रांसिट सिस्टम विकसित किया जाएगा जिसके लिए डीएमआरसी सहयोगी रहेंगी। इस सिस्टम से मेट्रो का बेहतर ढंग से एक दूसरे से जुड़ाव होगा और सुरक्षा मानकों व साइबर सिक्योरिटी सिस्टम के साथ आमजन को सुरक्षित यातायात सुविधाएं व सेवाएं कार्य करेंगी। मेट्रो सेवा में गुणवत्तापरक सुधार लाने व नए प्रयोग करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल अकादमी का गठन शहरी मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। इसके गठन से तीव्र गति से केपेसिटी बिल्डिंग का काम होगा और सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के साथ यह केंद्र मेट्रो सेवा में नवाचार पद्धति के साथ नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अनेक बड़े कन्वेंशन सेंटर हैं किंतु बड़े शहरों में शामिल गुरुग्राम में भी कन्वेंशन सेंटर की जरूरत है, ऐसे में वे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विचार विमर्श करते हुए यहां भी अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण कन्वेंशन सेंटर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ रहा भारत

 

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ रहा है। ट्रांसपोर्ट नेटवर्किंग को जोड़ते हुए देश मेक इन इंडिया के सिद्धांत के साथ 2047 को विकसित राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाने में अग्रणी रहेगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में आवश्यकता अनुरूप सकारात्मक परिवर्तन किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में यातायात पर सरकार का पूरा फोकस है। उन्होंने बताया कि भारत आज मेट्रो सेवा प्रदान करने में दुनिया में तीसरे स्थान पर हैं और आने वाले करीब 3 साल में हम अमेरिका को पीछे छोडक़र अग्रणी देशों में शामिल होंगे। नई तकनीक के साथ जनसुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है और इस प्रकार के सम्मेलन के माध्यम से विशेषाज्ञों के सहयोग से नवाचार पद्धाति पर हम काम करेंगे।

 

देश के शहरी भविष्य को नई सोच के साथ दिया जा रहा है नया आकार: श्री तोखन साहू

 

 केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में यह सम्मेलन एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम देश के शहरी भविष्य को नई सोच, नई ऊर्जा और नई प्रतिबद्धता के साथ आकार दे रहे हैं। यह सम्मेलन हमारी सांस्कृतिक विरासत और विकास के संकल्प — दोनों को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत आज इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के एक परिवर्तनकारी युग से गुजर रहा है, जहाँ शहरी परिवहन केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक विकास, पर्यावरणीय संतुलन और सामाजिक समानता का सशक्त साधन बन चुका है।

 

 श्री साहू ने कहा कि इस वर्ष का सम्मेलन शहरी विकास और परिवहन का आपसी संबंध जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण और सामयिक विषय पर केंद्रित है। गतिशील और समावेशी परिवहन प्रणाली ही नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवश्यक सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन, मिशन अमृत, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मेट्रो रेल विस्तार, इलेक्ट्रिक बस सेवा, सार्वजनिक साइकिल प्रणाली और ट्रांजिट उन्मुख विकास जैसी योजनाओं ने देश में शहरी परिवहन को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ऐसा परिवहन तंत्र बनाना है जो समावेशी, पर्यावरण के अनुकूल और सभी वर्गों की आवश्यकताओं के अनुरूप हो।

 

शहरी गतिशीलता क्षेत्र में उन्नति का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा हरियाणा

 

 सम्मेलन में हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू ने कहा कि हरियाणा राज्य शहरी गतिशीलता (अर्बन मोबिलिटी) के क्षेत्र में प्रगति का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। जोकि अन्य राज्यों के लिए अनुसरण का विषय है। डॉ वुंडरू ने सम्मेलन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सम्मेलन सरकार, उद्योग, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों के बीच सहयोग का एक सशक्त मंच प्रदान करता है। यह ऐसा मंच है जहाँ हम सभी मिलकर नए विचार, नवाचार और रचनात्मक समाधान प्रस्तुत कर सकते हैं। इस प्रकार के प्रयास हमें केवल ढांचागत निर्माण तक सीमित नहीं रखते, बल्कि परिणाम आधारित विकास, संपर्क से सुगमता और अंतत: उस परिवर्तन की दिशा में ले जाते हैं जिसकी हम कल्पना करते है- जहाँ हमारे शहर किफायती, सुलभ और रहने योग्य बनें। आज हम जिन शहरों का स्वरूप तैयार कर रहे हैं, वही आने वाले कल के भारत की पहचान तय करेंगे।

 

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया सामूहिक गायन

 

 केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उपस्थित जनसमूह के साथ सामूहिक गायन कर की। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत की स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा रहा है। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत उस समय के हर भारतीय के हृदय में जोश, आत्मबल और स्वाभिमान की ज्योति जलाने मंत्र सिद्ध हुआ था। उन्होंने कहा कि इस गीत ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया और आज भी यह हमें मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और सेवा की प्रेरणा देता है।

 

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी किया। जिनमें गाइडलाइंस फॉर इश्यूइंग म्युनिसिपल ग्रीन बॉन्ड इन इंडिया, दा ग्रीन अर्बन मोबिलिटी पार्टनरशिप न्यूजलेटर के एडिशन 5 तथा गाइडेंस डॉक्युमेंट ऑन बिल्डिंग रिसाइलेंट ई- बस इकोसिस्टम पुस्तक शामिल थी।

 

 इस अवसर पर आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटीकिथला, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ चंद्र शेखर खरे सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति सहित देश भर के मेयर व शहरी निकाय से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे ,मुख्य सचिव रस्तोगी ने कहा-यह हमारे राष्ट्रीय चरित्र की आत्मा
प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती: आरती सिंह राव अनिल विज ने किया आह्वान, 'प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किताबों में ही होता है इतिहास का दर्शन -अनुराग रस्तोगी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वंदे मातरम राष्ट्रीयगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्मरण उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत पंजाब के पूर्व डीजीपी के बेटे की डेथ मिस्ट्री: केंद्र ने CBI जांच की मंजूरी दी; पहली FIR दर्ज की, बहन-पत्नी का भी नाम शामिल हरियाणा CM नायब सैनी आज अंबाला में: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम,सुबह 10 बजे शुरू होगा कार्यक्रम यमुनानगर बस हादसे की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई - परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ‘वंदे मातरम’ गीत के 150 साल पूरे हरियाणा में राज्य स्तरीय समारोह 7 नवम्बर को