Saturday, November 01, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
सरदार पटेल का ‘एक भारत’ का सपना आज भी हर भारतीय के दिल में धड़कता है: नायब सिंह सैनीजेमिमा-हरमन ने दिलाया भारत को वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट, डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूलब्रिटेन: किंग चार्ल्स ने प्रिंस एंड्रयू से छीने सभी खिताब, बकिंघम पैलेस से बेदखली का आदेशबिहार: चिराग पासवान आज शाहपुर और विक्रम विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा करेंगेCM योगी की आज बिहार में तीन रैलियां, सिवान, लालगंज, अगिआंव में जनसभा को करेंगे संबोधितपीएम मोदी आज Statue of Unity पर सरदार पटेल की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिलबिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज NDA जारी करेगी साझा घोषणा पत्रदिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक पहुंचा, शहर के ज्यादातर इलाके में फैली धुंध की चादर
 
Haryana

सरदार पटेल का ‘एक भारत’ का सपना आज भी हर भारतीय के दिल में धड़कता है: नायब सिंह सैनी

October 31, 2025 01:54 PM

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को फतेहाबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचायत भवन से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा की और उन्होंने स्वयं भी दौड़ में शामिल होकर एकता का संदेश दिया।

 

एमएम कॉलेज मैदान तक आयोजित दौड़ में लगभग 30 हजार प्रतिभागी शामिल हुए। युवाओं, महिलाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा शहर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारों से गूंज उठा। इस  अवसर पर मुख्यमंत्री ने नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई।

 

राष्ट्रीय एकता दिवस – देश की अखण्डता का प्रतीक

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमारे राष्ट्र की आत्मा को सशक्त करने का दिन है। आज हम सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती मना रहे हैं। लौह पुरुष पटेल ने जिस संकल्प, साहस और दूर दृष्टि से भारत को एक सूत्र में पिरोया, वह आज भी प्रेरणा स्रोत है। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को याद करते हुए सभी हरियाणा वासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

 

रन फॉर यूनिटी’ – राष्ट्र को जोड़ने का प्रतीकात्मक यज्ञ

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज की यह दौड़ केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और अनुशासन का प्रतीक है। हरियाणा के सभी जिलों में लाखों नागरिक इस राष्ट्रीय संकल्प का हिस्सा बन रहे हैं। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक कदम है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण अनुशासित, जिम्मेदार और जागरूक नागरिकों से होता है। यह दौड़ हमें सहनशीलता, अनुशासन और सामूहिकता का संदेश देती है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस संकल्प को सरदार पटेल ने आजादी के बाद शुरू किया था, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उसे आगे बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त कर एक बार फिर देश की एकता और अखण्डता को सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सरदार पटेल की भावना के अनुरूप था, एक राष्ट्र, एक संविधान, एक तिरंगा। मुख्यमंत्री ने इस कदम को भारत की एकता को और मजबूत करने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया और कहा कि यह उस ‘अखंड भारत’ की भावना का प्रतीक है, जिसका सपना सरदार पटेल ने देखा था।

 

फतेहाबाद की जनता में दिखा जोश और देशभक्ति का जज़्बा

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फतेहाबाद में कार्यक्रम में उपस्थित हुए लोग इस बात का प्रमाण हैं कि सरदार पटेल का ‘एक भारत’ का सपना आज भी हर नागरिक के हृदय में जीवित है। उन्होंने कहा कि हमारी विविधता ही हमारी असली ताकत है। अलग-अलग भाषाएं, परंपराएं और संस्कृतियां होने के बावजूद हम सब भारतीय हैं। तन अनेक हैं, पर मन एक है। उन्होंने युवाओं को अपने संबोधन में कहा कि नई पीढ़ी को देश की एकता और अखण्डता की मशाल थामनी होगी।

 

सरदार पटेल – राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार थे

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को सच्चे अर्थों में ‘भारत की एकता का निर्माता’ कहा जा सकता है। आज़ादी के बाद गृह मंत्री रहते हुए उन्होंने 562 रियासतों का विलय कर अखण्ड भारत का निर्माण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके प्रयासों से आज का भारत मजबूत और एकजुट है। उनके जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि देश की एकता सर्वोपरि है।

 

हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं भी दीं

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस (1 नवंबर) की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा की जनता अपनी मेहनत, समर्पण और एकजुटता के बल पर देशभर में उदाहरण पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में शौर्य, परिश्रम और एकता की खुशबू है। इसी भावना से आगे बढ़ना ही सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजली है।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री दुड़ा राम, आईजी श्री पंकज नैन, उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, एसपी श्री सिद्धांत जैन, चेयरमैन श्री भारत भूषण मिढ़ा, श्री सुरेंद्र आर्य, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सुमन खीचड़, अतिरिक्त उपायुक्त श्री अनुराग ढालिया, एसडीएम श्री आकाश शर्मा, भाजपा ज़िलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शीघ्र ही अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल विमान में उड़ान भरेंगी।* आज राष्ट्रपति का हरियाणा दौरा,अंबाला दौरे पर आएंगे राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, राफेल में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठवें वेतन आयोग को मंजूरी, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी 50 लाख कर्मचारियों को लाभ, किसानों को खाद पर किसानों को 38 हजार करोड़ की सब्सिडी कुरुक्षेत्र : महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी रहेंगे साथ, अंतिम चरण में है ज्योतिसर स्तिथ अनुभव केंद्र का निर्माण मंगलवार सुबह 10 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री लोहगढ़ में स्मारक बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख समुदाय की गौरवशाली विरासत को करेगा प्रदर्शित- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को रिस्की-सॉल्वैंट्स बारे जारी की है एडवाइजरी : आरती सिंह राव राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया
छठ पर्व भारतीय संस्कृति का सेतु ही नहीं बल्कि देश के हर क्षेत्र को आस्था के धागे से जोड़ता है- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा सरकार ने 9 आईएएस अधिकारियो का किया तबादला
पंचकुला में राज्य स्तरीय छठ महापर्व कार्यक्रम में छठ पूजा में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी