Friday, September 26, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के अंतर्गत किया श्रमदानपंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया : कृषि मंत्रीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी पानीपत शहरी विधानसभा में करोड़ों रुपये की सौगातदीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनूठा कदम: श्रुति चौधरीकैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की एक दिन -एक घंटा राष्ट्रव्यापी श्रमदान की शुरूआत24x7 सस्ती व गुणवत्तापूर्ण बिजली का रोडमैप तय: एचईआरसी की 32वीं राज्य सलाहकार समिति बैठक सम्पन्न, अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा ने कहा उपभोक्ता हित सर्वोपरिविश्वविद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र हितों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ करें हासिल - राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष*हरियाणा की बेटियों को मिली आज बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में आज प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लॉन्च किया।
 
Haryana

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया : कृषि मंत्री

September 25, 2025 09:14 PM

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया था  जिसकी बदौलत सरकार उनके दिखाए मार्ग पर चल कर गरीबों का कल्याण करने में लगी हुई है।

 

श्री राणा आज यमुनानगर में "दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना" के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।

 

कृषि मंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय सिद्धांत ऐसा दीपक है, जो सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को सबसे पहले रोशन करता है। अंत्योदय अर्थात समाज का अंतिम व्यक्ति, गरीब किसान, मजदूर बहन, ग्रामीण युवा का उत्थान ही राष्ट्र का उत्थान है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और हरियाणा में अब मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को केंद्र बिंदू मान कर न केवल योजना व कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं बल्कि उन्हें मूर्त रूप दिया जा रहा है।

 

कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने संकल्प पत्र के 217 संकल्प में से आज 42वां संकल्प लाडो लक्ष्मी योजना का पूरा कर लिया है। इस योजना के तहत, राज्य के पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह न केवल आर्थिक मदद है, बल्कि आत्म सम्मान की पूंजी है।

 

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत महिलाओं के लिए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत 8वें पोषण माह कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसमें महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति सही खानपान की जानकारी दी जाती है।

 

उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए पानीपत से बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया था। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए ड्रोन दीदी और लखपति दीदी योजना भी शुरू की है। हम इन्हें प्रदेश में पूरी तरह से लागू कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के अंतर्गत किया श्रमदान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी पानीपत शहरी विधानसभा में करोड़ों रुपये की सौगात दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनूठा कदम: श्रुति चौधरी कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की एक दिन -एक घंटा राष्ट्रव्यापी श्रमदान की शुरूआत 24x7 सस्ती व गुणवत्तापूर्ण बिजली का रोडमैप तय: एचईआरसी की 32वीं राज्य सलाहकार समिति बैठक सम्पन्न, अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा ने कहा उपभोक्ता हित सर्वोपरि विश्वविद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र हितों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ करें हासिल - राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष*
हरियाणा की बेटियों को मिली आज बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में आज प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लॉन्च किया।
राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के हुए बड़े स्तर पर तबादले।,प्रदेश सरकार ने 89 नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए। हरियाणा में मार्केट कमेटियों का गठन 22 जिलों की सभी मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन हुए नियुक्त हरियाणा विधान सभा ‘विधायी प्रारूपण’ पर करवाएगी प्रशिक्षण