Friday, September 26, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के अंतर्गत किया श्रमदानपंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया : कृषि मंत्रीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी पानीपत शहरी विधानसभा में करोड़ों रुपये की सौगातदीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनूठा कदम: श्रुति चौधरीकैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की एक दिन -एक घंटा राष्ट्रव्यापी श्रमदान की शुरूआत24x7 सस्ती व गुणवत्तापूर्ण बिजली का रोडमैप तय: एचईआरसी की 32वीं राज्य सलाहकार समिति बैठक सम्पन्न, अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा ने कहा उपभोक्ता हित सर्वोपरिविश्वविद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र हितों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ करें हासिल - राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष*हरियाणा की बेटियों को मिली आज बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में आज प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लॉन्च किया।
 
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी पानीपत शहरी विधानसभा में करोड़ों रुपये की सौगात

September 25, 2025 09:13 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत शहरी विधानसभा वासियों को सौगात देते हुए पुराने औद्योगिक क्षेत्र को जीटी रोड से जोड़ने वाले 70 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज तथा 18 करोड़ 95 लाख से बनने वाले फायर स्टेशन केंद्र का शिलान्यास किया। इसके अलावा, उन्होंने भगवद् गीता चौक के लिए 50 लाख रुपये और पालिका बाजार पुनर्निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। साथ ही, उन्होंने पानीपत में अपराधों की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री आज पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के जिला कार्यालय श्याम कमल का भी उद्घाटन किया।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत शहरी विधायक श्री प्रमोद विज द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों पर बोलते हुए पानीपत में भूमि उपलब्धता होने पर ऑटो मार्केट बनाने, नाइट शेल्टर का निर्माण, नगर निगम के कर्मचारियों के रहने की जगह और पानीपत में स्लाटर हाउस आदि के निर्माण करवाने की घोषणा की।

 

उन्होंने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि हम सबको उनके समर्पित जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति और अंत्योदय की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि राजनीति केवल सत्ता का साधन नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए जिला कार्यालय बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से देश में विभिन्न पखवाड़ा आयोजित किये जा रहे हैं और इस वर्ष भी हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर आगामी 2 अक्टूबर तक विशेष पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में हरियाणा प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर है।

 

शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि यह भाजपा का जिला कार्यालय श्याम कमल उनकी ग्रामीण विधानसभा में खुला है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आम कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी देन है जो की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि आज प्रदेश में विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है और नॉनस्टॉप तीन गुना गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की गरीबी उन्मूलन की योजना के तहत अंत्योदय की भावना से काम किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो वादे रोजगार, विकास इत्यादि के लिए किए गए थे वह सभी पूरे किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में बहुत बड़ा बदलाव कर आमजन को भारी राहत दी है।

 

कार्यक्रम में पानीपत शहरी विधायक श्री प्रमोद विज सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के अंतर्गत किया श्रमदान पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया : कृषि मंत्री दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनूठा कदम: श्रुति चौधरी कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की एक दिन -एक घंटा राष्ट्रव्यापी श्रमदान की शुरूआत 24x7 सस्ती व गुणवत्तापूर्ण बिजली का रोडमैप तय: एचईआरसी की 32वीं राज्य सलाहकार समिति बैठक सम्पन्न, अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा ने कहा उपभोक्ता हित सर्वोपरि विश्वविद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र हितों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ करें हासिल - राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष*
हरियाणा की बेटियों को मिली आज बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में आज प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लॉन्च किया।
राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के हुए बड़े स्तर पर तबादले।,प्रदेश सरकार ने 89 नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए। हरियाणा में मार्केट कमेटियों का गठन 22 जिलों की सभी मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन हुए नियुक्त हरियाणा विधान सभा ‘विधायी प्रारूपण’ पर करवाएगी प्रशिक्षण