Friday, September 26, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के अंतर्गत किया श्रमदानपंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया : कृषि मंत्रीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी पानीपत शहरी विधानसभा में करोड़ों रुपये की सौगातदीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनूठा कदम: श्रुति चौधरीकैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की एक दिन -एक घंटा राष्ट्रव्यापी श्रमदान की शुरूआत24x7 सस्ती व गुणवत्तापूर्ण बिजली का रोडमैप तय: एचईआरसी की 32वीं राज्य सलाहकार समिति बैठक सम्पन्न, अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा ने कहा उपभोक्ता हित सर्वोपरिविश्वविद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र हितों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ करें हासिल - राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष*हरियाणा की बेटियों को मिली आज बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में आज प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लॉन्च किया।
 
Haryana

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनूठा कदम: श्रुति चौधरी

September 25, 2025 09:13 PM

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। यह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में कारगर साबित होगी। जिसके तहत राज्य की जरूरतमंद पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह न केवल आर्थिक मदद है, बल्कि आत्म सम्मान की पूंजी है।

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी वीरवार को तोशाम (भिवानी) में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया।

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को नमन किया और कहा कि उनका जीवन संघर्षों का प्रतीक है। बचपन में माता-पिता के आकस्मिक निधन के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। उनका अंत्योदय सिद्धांत तो ऐसा दीपक है, जो सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को सबसे पहले रोशन करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को केंद्र बिंदू रखकर न केवल योजनाएं व कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं बल्कि उन्हें मूर्त रूप दिया जा रहा है।

 

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रुति चौधरी ने यहां पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया और यहां पर पहुंची महिलाओं से भी बात की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाए गए। महिलाओं व आमजन का स्वास्थ्य चैक अप किया गया। महिलाओं को उनके कल्याण व स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के अंतर्गत किया श्रमदान पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया : कृषि मंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी पानीपत शहरी विधानसभा में करोड़ों रुपये की सौगात कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की एक दिन -एक घंटा राष्ट्रव्यापी श्रमदान की शुरूआत 24x7 सस्ती व गुणवत्तापूर्ण बिजली का रोडमैप तय: एचईआरसी की 32वीं राज्य सलाहकार समिति बैठक सम्पन्न, अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा ने कहा उपभोक्ता हित सर्वोपरि विश्वविद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र हितों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ करें हासिल - राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष*
हरियाणा की बेटियों को मिली आज बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में आज प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लॉन्च किया।
राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के हुए बड़े स्तर पर तबादले।,प्रदेश सरकार ने 89 नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए। हरियाणा में मार्केट कमेटियों का गठन 22 जिलों की सभी मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन हुए नियुक्त हरियाणा विधान सभा ‘विधायी प्रारूपण’ पर करवाएगी प्रशिक्षण