Sunday, September 07, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे अंबाला नग्गल में स्थानीय प्रशासन के साथ लिया जलभराव का जायजा स्थानीय लोगों से मिलकर जानी उनकी समस्या, प्रशासन को तुरंत समाधान के दिए दिशा निर्देशआपदा के समय हरियाणा ने निभाया मानवीय धर्म मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहत सामग्री की गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई राहत सामग्री8 सितंबर को कृष्ण बेदी के हाथों एम डब्ल्यू बी के मंच पर पत्रकारों को आर्थिक मदद प्रदान होगी:देवी दास शारदाउत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में बादल फटा, CM धामी ने सोशल मीडिया पर दी सूचनादिल्ली में BJP सांसदों की कार्यशाला कल, GST रिफॉर्म पर पीएम मोदी का होगा सम्मानदिल्ली के लाल किले से गायब हुआ सोना-हीरे, पन्ना जड़ा कलश, FIR दर्जउत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू, खराब मौसम के चलते रोकी गई थी यात्रावाराणसी में 11 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात करेंगे PM मोदी
 
Haryana

8 सितंबर को कृष्ण बेदी के हाथों एम डब्ल्यू बी के मंच पर पत्रकारों को आर्थिक मदद प्रदान होगी:देवी दास शारदा

September 07, 2025 12:07 PM
मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन यमुनानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के समाज कल्याण एवं सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी  सोमवार 8 सितंबर को  3:30 बजे संगठन के महासचिव सुरेंद्र मेहता के निवास स्थान पर संगठन के दो सदस्यों को सहायता राशि के रूप में चेक वितरित करेंगे। जिला अध्यक्ष  यमुनानगर देवी दास शारदा ने बताया कि मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन समय समय पर पत्रकारों व उनके परिवारों की मदद करती रहती है।
      देवी दास शारदा ने बताया कि एसोसिएशन समय-समय पर मृत्यु दुर्घटना बीमा और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी के लाभ पत्रकारों को देती रही है। प्रदेशभर में हजारों की संख्या इस संगठन के सदस्यों की है। लेकिन अब तक सभी संस्थाएं बीमा पॉलिसी के नाम पर कुछ ना कुछ शुल्क पत्रकारों से अवश्य लेती थी। लेकिन एमडब्ल्यूबी पहली ऐसी संस्था है जो किसी भी पत्रकार से किसी भी तरह के इंश्योरेंस की एवज में कोई शुल्क प्राप्त नहीं करती है। संस्था का यह कदम पत्रकारों के परिवारों के लिए सुरक्षा का आवरण तैयार करता है। कुछ समय पूर्व ही एक वरिष्ठ पत्रकार की मृत्यु के कुछ ही दिन बाद संस्था ने अपने द्वारा करवाई गई एक इंश्योरेंस पॉलिसी से उस पत्रकार के परिवार को 10 लाख रुपए की राशि ईश्योरेंस कंपनी द्वारा दिलवाई थी। 
      शारदा ने बताया कि पत्रकारों की लगातार समय समय पर आर्थिक सहायता भी संस्था करती है। हरियाणा, चंडीगढ के दो दर्जन से अधिक पत्रकारों की अतीत में संस्था द्वारा आर्थिक मदद की गई है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी पत्रकार कल्याण के लिए कार्य करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। हरियाणा के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी के पिछले 11 सालों के शासन में सबसे अधिक पत्रकार जगत के कल्याण हेतू कार्य किए गए हैं, जिसमें पत्रकारों की सेवानिवृति पर पेंशन लगाए जाना भी भाजपा की ही देन है। उन्होंने कहा कि समय-समय मीडिया वेलबिंग की ओर से उठाई गई मांगों पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल व वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों की दो बड़ी मांगो को पूरा करने का काम किया है। इनमें किसी भी पत्रकार पर एफआईआर दर्ज होने पर उनकों मिलने वाली पेंशन और अन्य सुविधाएं बंद हो जाती थी और परिवार में एक से अधिक पत्रकार होने पर केवल एक को ही सरकार की ओर से पेंशन दी जाती थी, जिसे सरकार ने मीडिया वेलबिंग की मांग पर खत्म करन का काम किया है। अब पत्रकार पर एफआईआर दर्ज होने पर आरोप सिद्ध होने तक उसे सभी सरकारी सुविधाएं पूर्व की तरह से मिलती है। साथ ही परिवार में दो पत्रकारों के होने पर दोनों को ही पेंशन भी दी जाने का प्रावधान किया गया है। 
शारदा ने कहा कि एमडब्ल्यूबी की ओर से  गंभीर रूप से पीड़ित पत्रकारों की लगातार आर्थिक सहायता की जा रही है। पत्रकारों की मदद के लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी की ओर से उक्त पत्रकारों को सहायता देने के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार किया गया। इस पर एसोसिएशन की ओर से नियमानुसार उनकी मदद की गई है। इससे पूर्व भी एसोसिएशन की ओर से गंभीर व असाध्य रोगों से जूझ रहे प्रदेश के कईं पत्रकार साथियों की आर्थिक मदद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत का एकमात्र ऐसा संगठन है, जोकि बिना किसी भेदभाव के उनके संगठन से नहीं जुड़ा होने के बावजूद भी सभी पत्रकरों की आर्थिक मदद करती है।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे अंबाला नग्गल में स्थानीय प्रशासन के साथ लिया जलभराव का जायजा स्थानीय लोगों से मिलकर जानी उनकी समस्या, प्रशासन को तुरंत समाधान के दिए दिशा निर्देश आपदा के समय हरियाणा ने निभाया मानवीय धर्म मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहत सामग्री की गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई राहत सामग्री
जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में जीएसटी स्लैब में की गई कमी:नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री
चंडीगढ मुख्यमंत्री नायब सैनी कल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे चंडीगढ़ से शाहबाद, झांसी, पेहोवा, लाडवा जाएंगे मुख्यमंत्री कल दोपहर 1 बजे चंडीगढ़ से रवाना होंगे मुख्यमंत्री चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सैनी कल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12:30 बजे हरियाणा निवास में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस बारिश के हालात पर जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने की आपात बैठक प्रदेश के संवेदनशील स्थानों पर पंप, एचडीपीई पाइप और मशीनरी की तत्काल कि जाए तैनाती -श्रुति चौधरी पीपीपी मोड पर 7 शुगर मिलों में स्थापित होंगे प्लांट, खोई से बनेगी गिट्टी, थर्मल पावर प्लांट में होगी इस्तेमाल विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने जिला करनाल के गांव ढाकवाला गुजरान और लालूपुरा में यमुना तटबंधों का किया दौरा
पंचकूला शहर में बरसाती पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित करने के लिए पीएमडीए की सक्रिय कार्यवाही