Wednesday, August 27, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में की बड़ी घोषणा प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और 100 गज तक के रिहायशी प्लॉट पर स्टाम्प ड्यूटी खत्म की इन सभी योजनाओं के लाभार्थियों के प्लाट और 100 गज तक के रिहायशी प्लॉट धारकों को नहीं देनी होगी कोई भी स्टाम्प ड्यूटीभारत पर डोनाल्ड ट्रंप का अतिरिक्त 25% टैरिफ लागू हुआ, कुल 50% तक पहुंचाआर अश्विन ने किया IPL से संन्यास का ऐलान, सोशल मीडिया पर जानकारी दीवैष्णोदेवी में भूस्खलन की घटना में 33 लोगों की मौत की पुष्टि हुईगुजरात मॉडल चोरी करने का मॉडल है', वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी का आरोपभारत के दम को दुनिया समझती है, राष्ट्रवाद के लिए उत्साह की जरूरत- बाबा रामदेवहरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 28 अगस्त को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर होगीचंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अन्य नेताओं के साथ नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए साइकिल से हरियाणा विधानसभा पहुंचे।
 
Haryana

मूंग की एमएसपी पर खरीद नहीं होने के कारण किसानों को भारी नुकसान – दिग्विजय चौटाला

August 25, 2025 09:00 PM

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने मूंग फसल बोने वाले किसानों के लिए बड़ी मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि मंडियों में मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद नहीं होने के कारण किसान परेशान है और भाजपा सरकार अनदेखी कर रही है। दिग्विजय ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार तुरंत मूंग को निर्धारित एमएसपी पर खरीदें ताकि किसानों को राहत मिले। उन्होंने यह भी कहा कि एमएसपी नहीं मिलने के चलते मूंग बिजने वाले किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है और इसके लिए सरकार जिम्मेदार है।

 

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस बार नहरी पानी की कमी के कारण हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद सहित अनेक जिलों में किसानों ने मूंग की बिजाई अधिक की थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने मूंग फसल का एमएसपी करीब 8700 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित कर रखा है, लेकिन सच्चाई ये है कि सरकारी खरीद नहीं होने के कारण किसान प्राइवेट रेट पांच से छह हजार रुपए तक मूंग बेचने को मजबूर है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का ढोंग करती है और इन फसलों में हरियाणा में नहीं उगने वाली नारियल, जूट जैसी फसलें भी शामिल करती है, लेकिन जिस फसल मूंग की पैदावार हरियाणा में हुई है, उसको सरकार एमएसपी पर खरीद ही नहीं रही है।

 

 

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि एमएसपी किसानों का हक है और इसे कोई नहीं छीन सकता है इसलिए भाजपा सरकार मूंग की सरकारी खरीद करें। दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि इस बार पहले सिंचाई का पानी नहीं मिलने के कारण बिजाई में देरी हुई है और अब भारी बरसात के कारण किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि दोहरा नुकसान झेल चुके किसानों को अब एमएसपी नहीं देना सरकार की किसान विरोधी नीति को दर्शाता है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिग्विजय ने कहा कि तुरंत मंडियों में मूंग की सरकारी खरीद शुरू होनी चाहिए।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में की बड़ी घोषणा प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और 100 गज तक के रिहायशी प्लॉट पर स्टाम्प ड्यूटी खत्म की इन सभी योजनाओं के लाभार्थियों के प्लाट और 100 गज तक के रिहायशी प्लॉट धारकों को नहीं देनी होगी कोई भी स्टाम्प ड्यूटी हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 28 अगस्त को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर होगी चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अन्य नेताओं के साथ नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए साइकिल से हरियाणा विधानसभा पहुंचे। कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और यातायात प्रबंधन में बेहतर बनाने के लिए हरियाणा सरकार गंभीर : कृष्ण लाल पंवार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नए क्लस्टर के गठन की प्रक्रिया में सरकार – कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पोर्टल किसानों की सुरक्षा की गारंटी, विपक्ष की दुकानदारी जनता ने बंद कर दी - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीईटी करेक्शन पोर्टल एक-दो दिन में खुलेगा, अभ्यर्थियों को मिलेगा त्रुटि सुधार का पर्याप्त समय - मुख्यमंत्री 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में जान गवाने वाले व्यक्ति के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी हरियाणा विधानसभा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के सम्मान में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित मां यमुना को स्वच्छ बनाना हरियाणा का संकल्प : नायब सिंह सैनी