Friday, July 18, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार का दूरदर्शी कदम: भविष्य की नींव के लिए स्थापित किया ‘फ्यूचर विभाग’गन्ना उत्पादक किसानों के एरियर का जल्द भुगतान किया जाए: श्री श्याम सिंह राणाअम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य शुरू: अनिल विजहरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल असीम कुमार घोष,कल 19 जुलाई को शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन पहुंचेंगे,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट के सभी मंत्री स्वागत करेंगेहरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,लिस्ट देखेंअव्यवस्थाओं की मार झेलता बलदेव नगर चौक: मास्टर महेंद्र वैदराज्य-चिह्न का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: डॉ. सुमिता मिश्रादेवेन्द्र सिंह बने शहरी विकास सलाहकार
 
Haryana

हरियाणा सरकार का दूरदर्शी कदम: भविष्य की नींव के लिए स्थापित किया ‘फ्यूचर विभाग’

July 18, 2025 03:47 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, जिनके पास  वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है, ने वर्ष 2025–26 के बजट में की गई दूरदर्शी घोषणा को साकार करते हुए ‘फ्यूचर विभाग’ (Department of Future) के गठन को अंतिम मंजूरी प्रदान की है। इस महत्वाकांक्षी निर्णय को हरियाणा के राज्यपाल द्वारा अनुमोदित करने के पश्चात, राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 21वीं सदी की सरकारें केवल वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि भविष्य के लिए भी काम करेंगी। हरियाणा सरकार अब नीति निर्माण को दूरदृष्टि, डेटा विश्लेषण और तकनीकी विशेषज्ञता के आधार पर संचालित करेगी। ‘फ्यूचर विभाग’ आने वाले वर्षों में हमारे प्रदेश की नींव को और अधिक मजबूत बनाएगा।

 

हरियाणा की नीतियाँ अब केवल वर्तमान की जरूरतों को नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों को भी समझेंगी। ‘फ्यूचर विभाग’ का गठन ऐसे समय में हुआ है जब जलवायु परिवर्तन, तकनीकी क्रांति, बढ़ती जनसंख्या और वैश्विक अनिश्चितताएं राज्यों के सामने नई चुनौतियां प्रस्तुत कर रही हैं। इस विभाग का प्रमुख उद्देश्य इन परिवर्तनों का गहन अध्ययन, पूर्वानुमान और सामूहिक नीति निर्माण के माध्यम से प्रभावी समाधान प्रदान करना है।

 

‘फ्यूचर विभाग’ का मुख्य उद्देश्य हरियाणा की सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी भविष्यगत आवश्यकताओं की पहचान करना है। यह विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, क्वांटम कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों के उपयोग की संभावनाओं को नीति निर्माण से जोड़ने पर केंद्रित होगा। साथ ही, युवाओं के लिए भविष्य के कौशल (Future Skills) विकसित करने वाली योजनाएँ बनाएगा। विभाग का कार्यक्षेत्र मानव संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि, जल, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाकर, समय रहते समाधान योजना तैयार करना होगा। इसके साथ ही, सभी विभागों की योजनाओं का समन्वय करते हुए दीर्घकालिक रणनीतियाँ विकसित करना भी इसका लक्ष्य होगा। नई तकनीकों के सामाजिक प्रभाव, अवसर और जोखिमों का विश्लेषण कर, विभाग साक्ष्य-आधारित सुझाव प्रदान करेगा। इसके माध्यम से हरियाणा की वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भूमिका को मजबूत बनाने के साथ-साथ योजना निर्माण में ‘डाटा इंटेलिजेंस’ और ‘पूर्वानुमान मॉडलिंग’ को अपनाकर सतत विकास एवं नवाचार आधारित शासन को प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

भविष्य के हरियाणा की नींव: युवाओं को नई दिशा

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह विभाग विशेष रूप से हरियाणा के युवाओं के लिए नई दिशा और अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि बदलती दुनिया में जहां पारंपरिक नौकरियां और व्यवसाय तेजी से बदल रहे हैं, वहां युवाओं को समय रहते तैयार करना ही भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण नीति होगी। ‘फ्यूचर विभाग’ न केवल युवाओं के लिए मार्गदर्शक बनेगा, बल्कि नीति निर्माण में भी एक निर्णायक भूमिका निभाएगा।

 

हरियाणा बनेगा 'विकसित भारत 2047' का अग्रदूत

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'फ्यूचर विभाग' प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को मूर्त रूप देने में हरियाणा का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होगा। यह विभाग राज्य सरकार की ट्रिपल इंजन नीति - केंद्र सरकार, राज्य सरकार और प्रौद्योगिकी/नवाचार-  के समन्वय से हरियाणा को दृष्टि से लेकर क्रियान्वयन तक एक सशक्त भविष्य की ओर ले जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह विभाग केवल नीति नहीं बनाएगा, बल्कि हरियाणा की सोच, कार्यशैली और दृष्टिकोण को बदलने वाला संस्थान बनेगा। यह हमारे भविष्य की तैयारी का बीज है, जो आने वाले वर्षों में समृद्धि और स्थिरता के वटवृक्ष में बदलेगा।”

 

फ्यूचर विभाग: एक संकल्पएक विज़नएक युग की शुरुआत

 

यह पहल केवल एक विभाग की शुरुआत नहीं, बल्कि हरियाणा में नीति, प्रशासन और जनकल्याण के एक नये युग की शुरुआत है। यह विभाग हरियाणा को ‘प्रतिक्रियाशील शासन’ से ‘सक्रिय शासन’ की दिशा में ले जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
गन्ना उत्पादक किसानों के एरियर का जल्द भुगतान किया जाए: श्री श्याम सिंह राणा अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य शुरू: अनिल विज हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल असीम कुमार घोष,कल 19 जुलाई को शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन पहुंचेंगे,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट के सभी मंत्री स्वागत करेंगे
हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,लिस्ट देखें
अव्यवस्थाओं की मार झेलता बलदेव नगर चौक: मास्टर महेंद्र वैद
राज्य-चिह्न का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: डॉ. सुमिता मिश्रा
देवेन्द्र सिंह बने शहरी विकास सलाहकार हरियाणा ने बढ़ाई 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की गति कमजोर व वंचित वर्ग के हितों की रक्षक बनी नायब सरकार : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा किसानों को नहीं आने दी जाएगी खाद की दिक्कत: श्याम सिंह राणा